{"_id":"6577fac67b5d851ff60d42e0","slug":"every-youth-should-play-a-role-in-developing-the-country-sonipat-news-c-197-1-snp1002-10659-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: देश को विकसित बनाने में हर युवा निभाए भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: देश को विकसित बनाने में हर युवा निभाए भागीदारी
Tue, 12 Dec 2023 11:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:46 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर में भिगान गांव में आयोजित भारत संकल्प यात्रा में महिलाओं को फलों की टोकरी भेंट
सोनीपत। राई से विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल करने का संकल्प लिया है। इसको पूरा करने के लिए देश व प्रदेश के प्रत्येक गांव में हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है। सभी युवा देश को विकसित बनाने में भागीदारी निभाए।
गांव छतेहरा व नाथूपुर में सोमवार को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक मोहनलाल बड़ौली ने लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निवारण करते हुए अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर युवा को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए युवा वर्ग को अपना कौशल निखार कर विकसित भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभानी होगी। विधायक ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को विकसित भारत की शपथ दिलाई। विधायक ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वला योजना के तहत पात्र महिलाओं को गैस चूल्हे और सिलिंडर वितरित किए। इस मौके पर प्रदीप सबौली, बीडीपीओ सुरेंद्र कुमार, योगेश जठेड़ी, गोपाल वर्मा, नंदकिशोर, राकेश नाथूपुर, मुकेश, रविंद्र मौजूद रहे।
--
मिल का पत्थर साबित होगी जनसंवाद यात्रा
गोहाना। विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को गांव गढ़ी उजाले खां व कासंडी में पहुंची। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम कौशिक ने यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने स्टॉलों को देखा और ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ दिलाई। कहा कि जनसंवाद यात्रा जनता की भलाई के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। उन्होंने ग्रामीणों को जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस मौके पर नरेंद्र गहलावत, परमवीर सैनी, यशपाल आर्य, रोहित मलिक, सुशील, देवराज, सरपंच रविंद्र कुमार, संदीप आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- --
लड़कियों का काॅलेज खर्च सरकार वहन करेगी
गन्नौर। विधायक निर्मल चौधरी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव भिगान में आयोजन जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1.80 लाख रुपये की वार्षिक आय वाले परिवारों की लड़कियों के लिए सरकारी व निजी काॅलेज में मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की है। वहीं 1.80 लाख रुपये से तीन लाख रुपये की वार्षिक आय वाले परिवारों की लड़कियों की काॅलेज फीस का आधा हिस्सा भी हरियाणा सरकार वहन करेगी। विधायक ने गर्भवती महिलाओं को फल वितरित करते हुए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की भी जानकारी दी। इस मौके पर गन्नौर नगरपालिका के चेयरमैन अरुण त्यागी, बीडीपीओ कार्यालय से सहायक जयपाल, गांव भिगान की सरपंच सुनीता, रामफल, चटिया देवा की सरपंच मुकेश, पवन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।