फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Every youth should join NCC: Anup Singh Rawat

प्रत्येक युवा को एनसीसी में होना चाहिए शामिल : अनूप सिंह रावत

Sun, 04 May 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Every youth should join NCC: Anup Singh Rawat
सोनीपत। 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से निजी शिक्षण संस्थान में चल रहे 10 दिवसीय 112वें एनसीसी शिविर का तीसरा दिन रहा। शिविर में सोनीपत, गोहाना, पानीपत, खरखौदा, समालखा व गन्नौर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयाें व महाविद्यालयों के 523 एनसीसी कैडेट्स भाग लिया।
विज्ञापन


कमांडेंट कर्नल अनूप सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक युवा को एनसीसी में शामिल होना चाहिए। एनसीसी बच्चों में नेतृत्व का गुण पैदा कर उन्हें एक अच्छे नागरिक के रूप में तैयार करती है। लोगों की सहायता के लिए एनसीसी हमेशा तत्पर रहती है, चाहे वह कोई भी कार्य हो। एनसीसी युवाओं को सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करने के लिए प्रेरित करने के साथ कैडेट्स में साहस, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना व राष्ट्र के प्रति सम्मान को विकसित करने में मदद करती है। आज प्रत्येक युवा को वीर क्रांतिकारियों व शहीदों के त्याग को अपना संकल्प बनाकर देश की रक्षा व विकास के लिए कार्य करने चाहिए, ताकि देश आगे बढ़ सके। शिविर में संस्थान के निदेशक जनरल डॉ. (कर्नल) अमीक गर्ग, एनसीसी केयर टेकिंग अधिकारी डॉ. मोहित बंसल, सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह, सूबेदार रणबीर सिंह, सूबेदार किरोड़ी मल, प्रथम अधिकारी सतीश कुमार, द्वितीय अधिकारी दीपक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed