फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Even the dog squad could not trace the worker

Sonipat News: डॉग स्क्वॉड भी श्रमिक का नहीं लगा सके सुराग

Mon, 31 Mar 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 31 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Even the dog squad could not trace the worker
सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रिंटिंग पैकेजिंग की फैक्टरी में आग पर काबू पाकर लापता श्रमिक की तलाश के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। डॉग स्क्वॉड की तलाशी के बाद भी श्रमिक नहीं मिला। ऐसे में उनके पिता ने राई थाना में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट नंबर 1329 में मल्टीलेयर पैकेजिंग के नाम से प्रिंटिंग पैकेजिंग फैक्टरी में 25 मार्च दोपहर साढ़े 12 बजे आग लग गई थी। आग लगी देख श्रमिक बाहर भाग निकले थे, लेकिन बुधवार को मूलरूप से बिहार निवासी श्रमिक अर्जुन के परिजनों फैक्टरी में पहुंचकर श्रमिक के लापता होने की जानकारी दी थी। पिता तुलसी साहा ने बताया था कि उनका बेटा अर्जुन आठ साल से फैक्टरी में काम कर रहा था। उसके बाद श्रमिक की तलाश कराई थी। एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया था। उसके बाद डॉग स्क्वॉड बुलाकर भी फैक्टरी में तलाश कराई गई। कोई सुराग नहीं लगने पर राई थाना पुलिस ने अब श्रमिक की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed