फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Even before the monsoon rains, there were potholes in the roads, vehicles getting hitched

मानसून की बारिश से पहले ही सड़कों में हुए गड्ढे, हिचकोले खा रहे वाहन

Fri, 08 Jul 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Even before the monsoon rains, there were potholes in the roads, vehicles getting hitched
सोनीपत। मानसून आने से पहले ही शहर व आसपास क्षेत्र की सड़कों में गड्ढे बनने लगे थे। प्रशासन की अनदेखी के कारण सड़कों में बने गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। गड्ढों के कारण वाहन हिचकोले खा रहे हैं। इससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सड़कों में बने गड्ढों को भरवाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग व नगर निगम दोनों सड़कों के निर्माण को गंभीर नहीं हैं। लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की करोड़ों रुपये से बनीं सड़कें मानसून की बारिश होने से पहले ही टूटने लगी थीं। सड़कों में जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। इससे इन सड़कों से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। अगर समय रहते प्रशासन की ओर से इन सड़कों पर बने गड्ढों को नहीं भरा गया तो अंधेरे में वाहन चलाना मुश्किल हो जाएगा और बड़े हादसे होने का डर बना रहेगा। बारिश के दौरान सड़कों की हालत और खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

बाक्स
सड़क पर बने गड्ढों में वाहन चलाना मुश्किल हुआ
शहर की अधिकतर सड़कें कई जगह से टूट चुकी हैं। सड़कों की खस्ता हालत के चलते आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। रात के समय अंधेरे में दुर्घटना होने की आशंका अधिक रहती है। शहर में नगर निगम क्षेत्र व सेक्टरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी सड़कों की हालत ठीक नहीं है। शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर खराब सड़कों के कारण हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
यहां टूटी हैं सड़कें
शहर के कामी रोड, रोहतक रोड आरओबी, दिल्ली रोड, पुरखास रोड, मुरथल रोड, गांधी चौक, सारंग रोड आदि मार्गों पर गड्ढे हो गए हैं। स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात के समय सड़क पर बने गड्ढों से हादसा होने का डर बना रहता है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी कई मार्गों पर गड्ढे हो चुके हैं। इन सड़कों को ठीक करने के लिए लोक निर्माण विभाग व नगर निगम की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शहर के अंदर अधिकतर सड़कों का निर्माण नगर निगम व पीडब्ल्यूडी की ओर से कुछ समय पहले ही किया गया था। मानसून से पहले सड़क उखडने से लोग काफी परेशान है।
वर्जन
जिन सड़कों पर गड्ढे बने हुए है, उन्हें जल्द भरवा दिया जाएगा। इसके लिए कनिष्ठ अभियंता को सड़कों की मरम्मत कराने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। बारिश के दौरान वाहन चालकों को शहर की सड़कों से गुजरने में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

सौरभ नैन, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
वर्जन
विभाग के तहत जिन सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं उन्हें जल्द भरवा दिया जाएगा। टूटे पड़े मार्गों को जल्द ठीक करा दिया जाएगा। बरसात का मौसम खत्म होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा कराया जाएगा। -पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed