फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Even after the ban, illegal colonies are being cut on the big road.

Sonipat News: रोक के बाद भी बड़ी रोड पर कट रही अवैध कॉलोनियां

Mon, 26 Feb 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Even after the ban, illegal colonies are being cut on the big road.
गन्नौर में सरकार की रोक के बावजूद बड़ी रोड पर विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी। संवाद
गन्नौर। सरकार की रोक के बावजूद गन्नौर में अवैध कॉलोनियां तेजी से विकसित हो रही हैं। जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से कार्रवाई करने के बाद भी कॉलोनाइजर काॅलोनियां काट रहे हैं।
विज्ञापन

गन्नौर-बड़ी वाया लालागढ़ी रोड पर जगह-जगह अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। यही नहीं काॅलोनियों में कच्ची सड़कों का निर्माण भी कर दिया गया है। नगर योजनाकार विभाग की ओर से कुछ काॅलोनियों में कार्रवाई भी की गई है, लेकिन अगले ही दिन यह अपना काम फिर से आगे बढ़ा देेते हैं। जिला नगर योजनाकार विभाग ने अब जमीन मालिकों को नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। जिला नगर योजनाकार अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि गन्नौर-बड़ी वाया लालागढ़ी सड़क मार्ग पर कई अवैध काॅलोनी काटी जा रही हैं। इसकी सूचना पर विभाग ने जमीन मालिकों को नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। विभाग करीब 26 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है। जल्द ही उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन

विभाग ने अवैध काॅलोनियों की सूची तैयार कर उन्हें राजस्व विभाग को भेजा है। गन्नौर तहसीलदार को भी अवैध काॅलोनियों की सूची दे दी गई है। जिसमें अब रजिस्ट्रियां नहीं हो पाएगी।-नरेश कुमार, जिला नगर योजनाकार अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed