फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Estimated to reach five lakh people in 75th Nirankari Sant Samagam

75वें निरंकारी संत समागम में पांच लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

Sat, 05 Nov 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Estimated to reach five lakh people in 75th Nirankari Sant Samagam
संत निरंकारी समागम में लगाए गए माता सुदीक्षा के होर्डिंग्स। संवाद - फोटो : Sonipat
गन्नौर और समालखा के बीच आयोजित होने वाले तीन दिवसीय 75वें अंतरराष्ट्रीय वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। समागत में देश-विदेश से करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान है। संत समागम करीब 615 एकड़ में होगा। समागम की तैयारियों में दो माह से 500 से ज्यादा स्वयंसेवक जुटे हैं।
विज्ञापन

आध्यात्मिक स्थल पर चौथी बार 16 नवंबर से समागम का शुभारंभ होगा। पुलिस के साथ मिशन के स्वयंसेवकों ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी है। समागम स्थल पर पंडाल में दो लाख लोगों के बैठने का प्रबंध होगा। पांच लाख लोगों को ठहराने के लिए तंबुओं का अस्थायी शहर सा बसाया गया है। साथ ही स्थल के अंदर ही रेलवे टिकट से लेकर अन्य सुविधा दी जाएंगी। विदेश से आए श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली व आसपास के होटलों में रहने का प्रबंध किया गया है। समागम में सतगुरु माता सुदीक्षा संगत को आशीर्वचन देंगी। दो साल तक कोरोना के प्रभाव के कारण यह आयोजन ऑनलाइन किया गया था।
विज्ञापन

लोगों की सुरक्षा के लिए 50 हजार सेवादार लगाए गए हैं। सत्संग स्थल पर दो लाख श्रद्धालुओं के बैठने का प्रबंध हैं। समागम में कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं को लाने ले जाने के लिए 100 बसें लगाई हैं। समागम स्थल पर आवासीय, टेंट के साथ पंडाल रिहायश, कार्यालय, प्रदर्शनी पंडाल, लंगर मैदान, परेड मैदान, ब्रह्मज्ञान प्रधान कक्ष, समागम स्थल बनाया गया है। समागम स्थल तक पहुंचने के लिए 80 फुट चौड़ा मुख्य मार्ग तैयार किया जा रहा है। समागम स्थल पर सत्संग पंडाल में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे आरक्षण तथा बुकिंग के लिए लगेंगे काउंटर
समागम स्थल पर रेलवे आरक्षण तथा बुकिंग के लिए काउंटर बनाए गए हैं। लेखा-जोखा विभाग की तरफ से एटीएम का प्रबंध किया जाएगा। हर ग्राउंड में लंगर बनाने व वितरण करने के लिए 20 कैंटीनों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed