{"_id":"67745f8c40984504ed011f49","slug":"environment-lover-resolved-to-follow-many-rules-on-new-year-sonipat-news-c-197-1-snp1008-130130-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नववर्ष पर पर्यावरण प्रेमी ने लिया कई नियमों का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नववर्ष पर पर्यावरण प्रेमी ने लिया कई नियमों का संकल्प
Wed, 01 Jan 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गीता भवन रेलवे रोड निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी सुरेश कुमार उर्फ नीम का पेड़ ने नववर्ष पर विभिन्न नियमों को लेकर संकल्प लिया है। सुरेश कुमार ने प्रण लिया है कि वह नववर्ष के आगाज के साथ जीवन में कई संकल्पों का पालन करेंगे।
सुरेश कुमार उर्फ नीम का पेड़ ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कर उनकी देखभाल की जाएगी। किसी से निशुल्क कोई भी चीज नहीं लेंगे। बिजली व पानी का प्रयोग जरूरत के अनुसार ही करेंगे। थाली में कभी भी झूठा भोजन नहीं छोड़ेंगे। जीवन रहते रक्तदान और मरणोपरांत नेत्र व देह दान करेंगे। कचरा कभी भी दूसरों के द्वार पर नहीं डालेंगे। दागी नेता को मतदान नहीं देंगे और न ही अपने मत को बेचेंगे। पतंग उड़ाना, आतिशबाजी, जुआ व शर्त लगाने जैसे कार्यों के खिलाफ युवाओं को जागरूक करेंगे। सुरेश कुमार ने बताया कि शिक्षा पर ध्यान केंद्रित व शोर पर नियंत्रण किया जाएगा।