फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Enjoyed the Sangat on Khalsa Panth Sajna Day and Baisakhi festival.

Sonipat News: खालसा पंथ साजना दिवस और बैसाखी पर्व पर संगत को किया निहाल

Sun, 14 Apr 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Enjoyed the Sangat on Khalsa Panth Sajna Day and Baisakhi festival.
सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा गुरु कलगीधर सिंह सभा में बैसाखी पर्व पर कीर्तन करती स्त्री
सोनीपत। खालसा पंथ साजना दिवस और बैसाखी पर्व पर शनिवार को मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा गुरु कलगीधर सिंह सभा में कीर्तन दरबार सजाया गया। सुबह 10 बजे अखंड पाठ की समाप्ति के बाद प्रीतम सिंह व गुरमीत सिंह ने कीर्तन दरबार की शुरुआत की। स्त्री सत्संग सभा और निर्मल सिंह के कीर्तन जत्थे की ओर से कीर्तन किया गया। दाढ़ी जत्था ज्ञानी नरेंद्र सिंह खालसा (फगवाड़ा वाले) की ओर से खालसा साजना दिवस का इतिहास संगत को सुनाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने बैसाखी वाले दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरु का सिख खालसा है। जहां भी अन्याय होगा, अपनी जान की परवाह किए बिना खालसा वहां धर्म की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने पांच प्यारों को सजाया। उन्होंने खुद भी अमृत पान किया।कीर्तन जत्था जसपिंद्र सिंह ने संगत को कीर्तन से निहाल किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा नेता राजीव जैन ने मत्था टेका और उन्होंने संगत को बैसाखी पर्व की बधाई दी। राजीव जैन ने कहा कि खालसा साजना दिवस ‘बैशाखी’ मुगलों के आतंक से डरे-सहमे, दबे-कुचले लोगों में जोश भरकर उन्हें मुगलों के शासन को उखाड़ फैंकने के लिए तैयार करने का दिन है। इस अदम्य साहस एवं शौर्य के लिए हम गुरु गोबिंद सिंह को याद करते हैं, जिन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की। इसके बाद लंगर लगाया गया। अंत में प्रबंध समिति की ओर से भाजपा नेता राजीव जैन को सरोपा भेंट किया। इस दौरान प्रधान सरदार मंजीत सिंह, उप प्रधान सरदार हरदीप सिंह सूरी, महासचिव प्रभमीत सिंह, सह सचिव चरणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष जगमोहन भराड़ा, अजीत सिंह, तरसेम सिंह समेत अन्य संगत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed