{"_id":"b53d0315ffe630badc5d720861e85ea9","slug":"engineer-and-a-female-colleague-s-attack-on-the-car-ride-rogues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर और महिला सहकर्मी पर कार सवार बदमाशों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर और महिला सहकर्मी पर कार सवार बदमाशों का हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 10 Nov 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई स्थित एजुकेशन सिटी के निकट कार सवार चार बदमाशों ने सिस्टम इंजीनियर और उनकी महिला सहकर्मी को तेजधार हथियार मारकर घायल कर दिया।
हालांकि कड़े विरोध के चलते हमलावर लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे सके और भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर घायल इंजीनियर और महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परिजन उन्हें अपने साथ ले गए। पुलिस ने लूट का प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्लाट नंबर-276, औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 पंचकूला के सिस्टम इंजीनियर विनय गोयल ने राई थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार रात अपनी कार में सहकर्मी आंचल मलिक के साथ पंचकूला से दिल्ली जा रहा था। उसने बताया कि आंचल अपने घर दिल्ली जा रही थी और वह अपनी बहन के घर नोएडा जा रहा था। जब वे राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के सामने पहुंचे तो इसी दौरान एक कार सवार चार युवकों ने अपनी कार को उनकी कार के आगे अड़ाकर उन्हें रुकने पर मजबूर कर दिया।
इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते युवकों ने दोनों को कार से नीचे उतरने को कहा। विरोध करने पर इन युवकों ने अज्ञात हथियारों से हमलाकर उसे व महिला सहकर्मी को घायल कर दिया। कड़े प्रतिवाद के चलते बदमाश लूट करने में नाकाम रहे और उन्हें छोड़कर अपनी कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को सिस्टम इंजीनियर विनय के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रयास और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मामले की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने विनय के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
-दयाचंद, प्रभारी, थाना राई