{"_id":"68c08a9feed3f83d9a092ac2","slug":"employees-will-occupy-pwd-ministers-residence-on-13th-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142011-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कर्मचारी 13 को पीडब्ल्यूडी मंत्री के का घरेंगे आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कर्मचारी 13 को पीडब्ल्यूडी मंत्री के का घरेंगे आवास
Wed, 10 Sep 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की बैठक मंगलवार को जींद मार्ग पर स्थित नगर परिषद पार्क में हुई। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अध्यक्षता यूनियन की गोहाना इकाई के अध्यक्ष अर्जुन मलिक ने कहा कि कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं मगर सरकार उनको पूरा करने के लिए गंभीर नहीं है।
गोहाना इकाई के सचिव सुरेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने जॉब सिक्योरिटी देने का निर्णय लिया है लेकिन अभी तक उसे किसी भी विभाग में लागू नहीं किया गया है। इसे ऑनलाइन पोर्टल पर लॉन्च करने के नाम पर कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है।
प्रदेशभर के कर्मचारी 13 सितंबर को हिसार में एकत्रित होकर मंत्री रणबीर गंगवा के आवास का घेराव करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष देशराज नैन ने बताया कि संघ की गोहाना की कार्यकारिणी का 3 साल का समय पूरा हो चुका है। संघ की ओर से 16 सितंबर को गोहाना खंड की नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान ओमप्रकाश मलिक, आनंद हुड्डा, राजेश कुमार, कथूरा खंड इकाई के अध्यक्ष दिलावर चहल, रामकुमार, रणबीर, सतीश व परमीत मौजूद रहे।