फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees to Gherao the Vice-Chancellor on June 16 if Demands Are Not Met

Sonipat News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो 16 जून को कुलपति का घेराव करेंगे कर्मचारी

Thu, 04 Jun 2026 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Jun 2026 04:26 AM IST
विज्ञापन
Employees to Gherao the Vice-Chancellor on June 16 if Demands Are Not Met
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में कर्मचारी संघ डीसीआरयूईयू की आम सभा में कर्मचारियों ने लंबित मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रशासन को 10 जून तक का अल्टीमेटम दिया है। कर्मचारियों ने कहा कि पदोन्नति, पे-फिक्सेशन, एसीपी, रिहायशी मकानों व छात्रावासों की मरम्मत, सड़कों के निर्माण, एम्बुलेंस सुविधा, पार्किंग, स्विमिंग पूल संचालन, सेवानिवृत्ति लाभ और कच्चे कर्मचारियों के एक्सटेंशन सहित विभिन्न मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 16 जून को कुलपति कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संघ ने प्रशासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों के मामलों को लंबित रखा जा रहा है जबकि डेपुटेशन पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed