फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees argued with officials to get their demands met

Sonipat News: मांगें मनवाने के लिए अधिकारियों से हुई कर्मचारियों की बहस

Wed, 09 Jul 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 09 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Employees argued with officials to get their demands met
सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ हुई। कर्मचारियों की कई वर्ष से लंबित मांगों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। इस दौरान कर्मचारियों की अधिकारियों के साथ बहस हुई।
विज्ञापन

जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज ने बताया कि कर्मचारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उनके समाधान के लिए यूनियन बार-बार अधिकारियों को ज्ञापन दे चुकी है लेकिन अब तक किसी भी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इस दौरान अधीक्षण अभियंता ने कार्यकारी अभियंता मोहम्मद आशिक व नवीन गोयत को भी तलब किया। बैठक के दौरान मांगों को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक भी हुई। अंत में अधीक्षण अभियंता ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए सभी कार्यकारी अभियंताओं को मांगों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश प्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा, जिला प्रधान दिलबाग सिंह, सचिव सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश नैय्यर, उपप्रधान सुशील शर्मा, सत्यवान, राजेंद्र शर्मा, राधे, धूप सिंह, सतबीर सिंह, रणबीर सिंह भी उपस्थित रहे।

यह हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
कौशल कर्मचारियों का अनुभव वरिष्ठता में शामिल किया जाए।

खाली पदों पर पदोन्नति की जाए।

जर्जर जलघर व स्टाफ क्वार्टरों की मरम्मत व नवीनीकरण हो।

कार्यस्थलों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed