फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity system gasps as heat rises

Sonipat News: गर्मी का पारा चढ़ा तो हांफी बिजली व्यवस्था

Sun, 08 Jun 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Electricity system gasps as heat rises
फोटो 12: सोनीपत के खरखौदा ​स्थित वार्ड नंबर 16 में बिजली न होने से रात को गली बैठी महिलाएं। संव
खरखौदा। मई के आखिरी दिनों और जून महीने के शुरुआत में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दिलाई थी, मगर एक बार फिर से गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गर्मी बढ़ने के बाद रात में बिजली के लंबे-लंबे कट लगने लगे। खरखौदा के तीन वार्डों में सुबह 10 बजे की कटी बिजली पूरे 24 घंटे बाद शनिवार सुबह चालू हुई। उसके बाद भी दिनभर बिजली के अघोषित कट लगते रहे। इस दौरान तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया।
विज्ञापन

इन वार्डों के लोग रातभर परेशान रहे। रातभर हाथ का पंखा झलते रहे। हैरानी की बात यह रही कि न तो बिजली कट को लेकर कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही अधिकारी शिकायत सुनने के तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बार-बार निगम के एसडीओ, जेई और लाइनमैन को फोन मिलाए, लेकिन कोई रिस्पान्स नहीं मिला।
वार्ड नंबर 10, 12 व 16 में गर्मी से त्रस्त लोग पूरी रात जागते रहे। कई परिवार तो घरों की छतों और गलियों में चादर बिछाकर बैठे रहे। महिलाएं हाथ का पंखा झलती रहीं। बच्चे रोते रहे और बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ तक होने लगी, पर बिजली निगम को कोई फर्क नहीं पड़ा।

ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने वालों के साथ मजाक होता रहा। समस्या के समाधान का आटोमेटिक मैसेज आता रहा। जमीनी हकीकत यह थी कि न कोई कर्मचारी आया, न ट्रांसफार्मर की जांच हुई और न ही फाल्ट ठीक किया।

फोटो 12: सोनीपत के खरखौदा स्थित वार्ड नंबर 16 में बिजली न होने से रात को गली बैठी महिलाएं। संव

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed