फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity corporation's lineman arrested taking bribe of six and a half thousand rupees

बिजली निगम का लाइनमैन साढ़े छह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Tue, 30 Aug 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation's lineman arrested taking bribe of six and a half thousand rupees
सोनीपत। विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए बिजली निगम के लाइनमैन को गिरफ्तार किया है। वह उपभोक्ता के घर में जल्द कनेक्शन दिलवाने व मीटर लगवाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव भदाना निवासी राजेश कुमार ने विजिलेंस को बताया कि उन्होंने सेक्टर-23 में मकान बनाया है। उनको मकान के लिए घरेलू विद्युत कनेक्शन लेना था। आवेदन करने के बावजूद बिजली निगम की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। लाइनमैन उनको कनेक्शन नहीं दे रहा था। लाइनमैन अतर सिंह ने उनसे कनेक्शन जल्द लगवाने के नाम पर सात हजार रुपये की मांग की। रिश्वत देने के बाद उसने जल्द ही कनेक्शन कराकर विद्युत मीटर लगवाने का भरोसा दिया। जिस पर राजेश कुमार ने लाइनमैन से साढ़े छह हजार रुपये में कनेक्शन लगवाने की बात तय कर ली। उन्होंने इसकी सूचना विजिलेंस की टीम को दी। जिस पर विजिलेंस इंस्पेक्टर अनिल हुड्डा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। लाइनमैन अतर सिंह ने राजेश कुमार को सेक्टर-23 में पार्क के पास रुपये देने को बुलाया। अतर सिंह के रुपये लेते ही विजिलेंस की टीम ने उसको पकड़ लिया। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
बिजली निगम के लाइनमैन को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बिजली कनेक्शन जल्द दिलवाने व मीटर लगवाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अनिल हुड्डा, विजिलेंस सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed