फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   election, sarpanch, voting, attack, women dead

चुनाव से पहले ही सरपंच पद के लिए पक्ष में वोट डालने को लेकर झगड़े में दंपती पर चाकू से हमला, पत्नी की मौत 16-13-47

Sun, 17 Jan 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
election, sarpanch, voting, attack, women dead
सोनीपत। गांव माहरा में सरपंच पद के लिए होने वाले चुनाव में अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने को लेकर दो दोस्तों में झगड़ा हो गया था। इसी झगड़े की रंजिश में एक दोस्त ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर दोस्त व उसकी पत्नी पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें दोस्त की पत्नी की मौत हो गई, वहीं दोस्त पीजीआई में उपचाराधीन है। पुलिस ने घायल के बयान पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव माहरा निवासी रामनारायण ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह अपने गांव में ही अड्डे पर टेंट हाउस व परचून की दुकान चलाते हैं। उसकी गांव के ही सतबीर उर्फ बीरू से अच्छी दोस्ती थी। वह अक्सर उसके पास दुकान में आकर बैठता था। रामनारायण ने बताया कि कुछ दिन पहले जब वह दुकान पर बैठे तो सतबीर ने दबाव बनाया कि आने वाले सरपंच पद के चुनाव में वह उसके कहने के अनुसार ही वोट डालेगा। जिस पर रामनाराण ने उसे मना कर दिया था। उसके मना करने पर दोनों में बहस हो गई थी। इसी को लेकर वीरवार रात को सतबीर उर्फ बीरू अपने बेटे संजय और विजय के साथ हाथों में चाकू लेकर उनके घर आया था। उस समय रामनारायण, उसकी पत्नी रोशनी (45), उसका बेटा मंजीत व पुत्रवधू सविता तथा छोटी पुत्रवधू सोनिया भी घर पर थी। इसी बीच सतबीर व उसके बेटे संजय और विजय ने उनके साथ मारपीट की और चाकू से रामनारायण के कंधे और उसकी पत्नी रोशनी के पेट के पास हमला कर दिया। बाद में वह फरार हो गए। उनके परिजन जब दोनों को महिला मेडिकल कालेज अस्पताल खानपुर ले जा रहे थे तो रास्ते में भी हमलावरों ने आकर उन्हें धमकी दी थी। बाद में परिजनों ने उन्हें खानपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में रोशनी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रामनारायण के बयान पर सतबीर उर्फ बीरू, संजय व विजय के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
दंपती को चाकू से वार कर घायल किया गया था। जिसमें महिला की मौत हो गई। व्यक्ति को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। व्यक्ति ने सरपंच पद के चुनाव में अपने दोस्त पर उसके कहे अनुसार वोट डालने का दबाव बनाने व मना करने पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूर्ण सिंह, जांच अधिकारी, थाना मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed