{"_id":"620fe56a36557b54565143e0","slug":"elderly-woman-dies-in-tirupati-humsafar-express-train-standing-at-sonipat-station-for-20-minutes-sonipat-news-rtk63882986","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरूपति-हमसफर एक्सप्रेस में बुजुर्ग महिला की मौत, 20 मिनट सोनीपत स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरूपति-हमसफर एक्सप्रेस में बुजुर्ग महिला की मौत, 20 मिनट सोनीपत स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन
जम्मूतवी से तिरूपति जाने वाली गाड़ी संख्या 22706 तिरूपति-हमसफर एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्टेशन अधीक्षक सुनील खत्री ने ट्रेन को सोनीपत स्टेशन पर रुकवाया। जीआरपी ने महिला के शव को ट्रेन से उतरवाकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। इस कारण ट्रेन सोनीपत स्टेशन पर करीब 20 मिनट तक रुकी रही। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को करवाया जाएगा।
पंजाब के जिला होशियारपुर के गांव दत्तानंगल निवासी हरजिंदर कौर (80) अपने देवर लश्कर सिंह, भतीजे सुखजीत, दोहती मंजीत कौर के साथ नागपुर जा रही थी। जालंधर कैंट से सभी तिरूपति-हमसफर एक्सप्रेस में बैठे थे। यह ट्रेन अंबाला के बाद दिल्ली सफदरजंग रुकती है। लश्कर सिंह ने जीआरपी अधिकारियों को बताया कि भाभी हरजिंदर कौर सो रही थी। अंबाला से निकलने के बाद भी वह सोती रही। बाद मेें जब हम उन्हें उठाने लगे तो वो नहीं उठी। उनकी सांसें भी नहीं चल रही थीं। हमने इस बारे में टीटीई (ट्रेवलिंग टिकट एग्जामिनर) को सूचना दी। टीटीई ने दिल्ली मुख्यालय को अवगत कराया। इसके बाद ट्रेन को सोनीपत स्टेशन पर रुकवाया गया।
जीआरपी से जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया शाम 4:10 बजे सूचना मिली थी तिरूपति-हमसफर एक्सप्रेस में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। इसलिए रनथ्रू जाने वाली इस ट्रेन को सोनीपत स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर रुकवाया गया है। ट्रेन के रुकने पर महिला के शव को उतरवाकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन
महिला को नहीं थी कोई औलाद
लश्कर सिंह ने बताया कि भाई की काफी समय पहले मौत हो गई थी। उनके पास कोई औलाद नहीं थी। भाभी मेरी पत्नी की सगी बहन है। उन्होंने दूसरी शादी से इनकार कर दिया था। उसके बाद से वह हमारे साथ ही रहती है। नागपुर में मेरा व्यापार है। किसी काम से हम गांव आए थे। आज वापस नागपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते मेें भाभी एक बार सोई तो फिर नहीं उठी।
वर्जन
तिरूपति-हमसफर एक्सप्रेस में बुजुर्ग महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। रनथ्रू जाने वाली ट्रेन को स्टेशन अधीक्षक ने सोनीपत स्टेशन पर रुकवाया था। बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल मेें भिजवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को करवाया जाएगा। परिजनों को जीआरपी थाने मेें ठहरने की सुविधा दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्राथमिक दृष्टि में बुजुर्ग महिला की मौत कुदरती हुई है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा।
- एसआई सुरेश कुमार, जांच अधिकारी, जीआरपी, सोनीपत