फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Elderly man cheated of Rs 71 lakh on the pretext of earning money online

Sonipat News: बुजुर्ग को ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर 71 लाख रुपये ठगे

Sat, 20 Jan 2024 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Elderly man cheated of Rs 71 lakh on the pretext of earning money online
सोनीपत। साइबर ठग लगातार लोगों की मेहनत की कमाई हड़प रहे हैं। वह लोगों को कमाई का लालच देकर फंसाते हैं और फिर उनसे लाखों रुपये ऐंठ लेते हैंं। अब सेक्टर-8 निवासी एक बुजुर्ग को ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर 71 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। साइबर ठग पीड़ित को लगातार झांसे में किसी ने किसी बहाने से खाते में रुपये डलवाते रहे। जब पीड़ित को ठगी का शक हुआ तो पुलिस उपायुक्त को अवगत कराया। पुलिस ने इस संबंध में ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-8 निवासी सुरेश ने पुलिस उपायुक्त को बताया कि वह सेवानिवृत्ति के बाद घर पर थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि घर बैठे ऑनलाइन साइट से रुपये कमाएं। उन्होंने लिंक खोला तो किसी ग्लोबल फाइनेंस के नाम से टेलीग्राम पर नेहा गोयल नाम की एक युवती से बातचीत हुई। उसने अकाउंट बनाने के नाम से उनके बैंक खातों की जानकारी ले ली। उसके बाद उन्हें एक ग्रुप से जोड़ दिया गया। उसके बाद उन्होंने उनके प्रोडक्ट का प्रमोशन शुरू कर दिया। प्रत्येक प्रमोशन पर 50 रुपये मिलते थे। बाद में उन्हें कहा गया कि एक हजार रुपये लगा लगाने पर 30 फीसदी फायदा दिया जाएगा। उसके बाद किसी अंकुश से बात कराई।
विज्ञापन

उन्होंने 15 हजार रुपये लगाए तो उन्हें 19500 रुपये दिए गए। उसके बाद उन्हें 5 हजार का सामान खरीदना था, लेकिन उन्होंने उसे बेच दिया। जिस पर साइबर ठगों ने कहा कि उन्होंने कंपनी का नुकसान किया है। इसके लिए उन्हें बड़ा टास्क दिया गया। उनसे 1.29 लाख रुपये जमा कराए गए। उसके बाद उनकी मांग बढ़ती चली गई। उनके 20 लाख से अधिक रुपये चले गए। जिस पर उन्होंने रुपये वापस मांगे तो नेहा ने रानी से बात करने को कहा। रानी से बात हुई तो उसने 10 लाख रुपये जमा कराने को कहा। उन्होंने वह रुपये जमा कराए तो उनके पास 41 लाख से अधिक का पेमेंट कोड आ गया। फिर से उन्हें नेहा से बात करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा ने किसी बिमला से बात कराई। उसने 15 लाख रुपये और मांग लिए। उन्होंने वह भी जमा करा दिए। उसके बाद फिर कभी टैक्स और कभी अन्य बहाने लगाकर उनसे 71 लाख 11 हजार 462 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ और पुलिस को अवगत कराया। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed