फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Elderly hanging in the field due to illicit relations with daughter-in-law

पुत्रवधू के अवैध संबंधों के चलते बुजुर्ग ने खेत में जाकर फंदा लगाया

Sun, 05 Jun 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Elderly hanging in the field due to illicit relations with daughter-in-law
खरखौदा। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव में एक बुजुर्ग ने खेत में फंदे से लटक कर जान दे दी। मामले में बुजुर्ग के बेटे ने अपनी पत्नी व गांव के युवक पर पिता को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी के गांव के युवक संग अवैध संबंध हैं। इसके चलते उसने युवक के साथ मिलकर उसकी व उसके पिता की ही झूठी शिकायत पुलिस को कर दी थी।
विज्ञापन

उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 11 वर्ष पहले हुई थी। उसकी पत्नी के गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध है। जिसका उसे जब पता चला तो सामाजिक मर्यादा के चलते उसने अपनी पत्नी व युवक को समझाने की भी कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं माने। उसकी पत्नी व युवक के अवैध संबंधों के बारे में उसके पिता को भी पता चल गया था। जिस पर उसकी पत्नी व युवक उसके पिता पर भी दबाव बनाने लगे। उसकी पत्नी ने दबाव बनाने के लिए दो दिन पहले ही उसकी व उसके पिता की झूठी शिकायत खरखौदा थाना की सैदपुर चौकी पुलिस को की थी। जिसमें बाद में उनका पंचायत तौर पर फैसला हुआ था लेकिन उसकी पत्नी व युवक के दबाव के चलते और शिकायत से आहत होकर उसके पिता रात को घर से चले गए और खेत में जाकर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी पत्नी व युवक के दबाव में ही उसके पिता ने यह कदम उठाया है। शिकायत पर सैदपुर चौकी पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed