फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Eight paperless registries were completed in two days.

Sonipat News: दो दिन में हुई पेपरलेस आठ रजिस्ट्री

Sat, 08 Nov 2025 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Eight paperless registries were completed in two days.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की शुरुआत हो गई। वीरवार को दो पेपरलेस रजिस्ट्री हुई थी तो शुक्रवार को छह पेपरलेस रजिस्ट्री हुई।
प्रदेश सरकार 1 नवंबर से पेपरलेस रजिस्ट्री करने के आदेश जारी कर चुकी है। सोमवार को सोनीपत तहसील कार्यालय में दिनभर में मात्र चार टाेकन जारी हुए थे। मंगलवार को किसी भी तहसील में एक भी टोकन नहीं कटा था, केवल एक प्रॉपर्टी मालिक के पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड हुए थे। जिन्हें 6 नवंबर को रजिस्ट्री कराने का समय मिला था।
विज्ञापन

वीरवार को दो पेपरलेस रजिस्ट्री हुई थी। शुक्रवार को छह रजिस्ट्री हुई है। आवेदक को केवल फोटो और हस्ताक्षर के लिए फिजिकल रूप से तहसील में उपस्थित हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा ने बताया कि सोनीपत तहसील में पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू हो गई है। अब जिले की सभी तहसीलों में रजिस्ट्री पूरी तरह डिजिटल होगी। इस पहल से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी और नागरिकों को कागजी कार्रवाई के झंझट से मुक्ति मिलेगी। नागरिकों को केवल एक बार फोटो खिंचवाने और हस्ताक्षर के लिए तहसील जाना होगा, बाकी सभी कार्य ऑनलाइन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed