फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Efforts to prevent dengue-malaria...Deltamethrin will be sprayed inside houses

Sonipat News: डेंगू-मलेरिया से बचाव की कवायद...घरों के अंदर किया जाएगा डेल्टामेथ्रिन का छिड़काव

Mon, 26 Aug 2024 02:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Aug 2024 02:08 PM IST
विज्ञापन
Efforts to prevent dengue-malaria...Deltamethrin will be sprayed inside houses
फोटो 07. सोनीपत स्थित एक घर में डेंगू का मरीज मिलने पर स्प्रे कराते जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मन
सोनीपत। डेंगू और मलेरिया के मरीज लगातार मिलने लगे हैं। रविवार को भी डेंगू के तीन और मलेरिया का एक मरीज मिला है। अब तक जिले में डेंगू के 21 और मलेरिया के 29 मरीज हो चुके हैं। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कवायद तेज कर दी गई है। अब घरों में इंडोर अवशिष्ट छिड़काव (आईआरएस) किया जाएगा। डेंगू और मलेरिया के मरीज मिलने पर आसपास के हर 50 घर पर स्प्रे किया जाएगा। नागरिक अस्पताल में मुख्यालय से स्प्रे के लिए 15 किलो डेल्टामेथ्रिन दवा मिली है।
विज्ञापन

रविवार को सेक्टर-23 निवासी 31 वर्षीय युवक, नरेंद्र नगर निवासी 29 वर्षीय महिला, सेवली निवासी 12 वर्षीय बच्चे को डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं, इंदिरा कॉलोनी कुंडली निवासी 29 वर्षीय युवक को मलेरिया हुआ है। लगातार बढ़ रहे मरीजों को लेकर विभाग ने इंडोर अवशिष्ट छिड़काव (आईआरएस) कराने का निर्णय लिया है। मुख्यालय से 15 किलो डेल्टा मैथरिन नामक दवा उपलब्ध हो चुकी है। बारिश के मौसम में पीएफ यानी घातक और पीवी (सामान्य) दोनों तरह का मलेरिया लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 600 से ज्यादा बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू की दस्तक व घर-घर में वायरल के मरीज मिल रहे हैं। डेंगू व मलेरिया के लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए विभाग की ओर से एंटी लार्वा एक्टिविटी तेज कर दी है। सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी भी फील्ड में उतरकर घर-घर सर्वे कर रहे है। साथ ही लोगों को रक्त जांच कराने की अपील की जा रही है ताकि समय रहते बीमारियों के बारे में पता लग सके और उन पर नियंत्रण किया जा सके। डेंगू व मलेरिया का मरीज मिलने के बाद विभाग की ओर से उसके घर व आसपास 50 घरों में फॉगिंग के साथ स्प्रे भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेंगू-मलेरिया के मरीज मिलने पर हर 50 घरों में स्प्रे किया जाएगा। स्प्रे होने के बाद तीन माह तक मच्छर के काटने के बावजूद बीमारी नहीं फैलगी। घर-घर एंटी लार्वा एक्टिविटी के साथ लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए सलाह दी जा रही है।
डॉ. मनजीत राठी, जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed