{"_id":"92f264bf4609c3b0fb7e3e2ded7a96b1","slug":"education-hindi-news-155","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं सीखेंगी ड्राइविंग, कोर्सों की फीस 25 फीसदी होगी कम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं सीखेंगी ड्राइविंग, कोर्सों की फीस 25 फीसदी होगी कम
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर महिला विवि की छात्राओं को मारुति कंपनी ड्राइविंग सिखाएगी। इसके लिए विवि में ड्राइविंग सेंटर खोला जाएगा। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में विवि की वीसी प्रोफेसर आशा कादियान ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कादियान ने बताया कि इसके लिए विश्वविद्यालय ने यूएनडीपी से एमओयू साइन किया है, जिस के आधार पर मारुति उद्योग छात्राओं को ड्राइविंग सिखाएगा तो ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास के लिए स्पेशल सेंटर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 2006 से जब से महिला विश्वविद्यालय अस्तित्व में आया है, तब से अधिक फीस को लेकर इसकी आलोचना होती रही है। वीसी प्रो. आशा कादियान ने घोषणा की कि विश्वविद्यालय ने अपने फीस ढांचे में 25 फीसदी की कटौती कर दी है। उनके अनुसार इससे छात्राओं और उनके अभिभावकों को व्यापक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कादियान ने दावा किया कि बीपीएस महिला विश्वविद्यालय देश का ऐसा सर्वप्रथम विश्वविद्यालय बन गया है, जिससे संयुक्त राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने मुंबई में एमओयू हस्ताक्षरित किया है। यूएनडीपी महिला विश्वविद्यालय के परिसर में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए 5 गांवों गामड़ी, गढ़ी उजाले खां, कासंडा, कासंडी और न्यात की ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास के लिए स्पेशल सेंटर स्थापित करेगा।
रीजनल सेंटरों पर 9-9 करोड़ किए जाएंगे खर्च
वीसी ने बताया कि विवि की ओर से गांव खरल और लूला अहीर में रीजनल सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए दोनों गांवों की पंचायतों ने 25-25 एकड़ जमीन दी है। अब विवि यहां पर 9-9 करोड़ रुपये की लागत से बिल्डिंग बनाएगा।
जर्जर हॉस्टल कराया खाली
वीसी ने बताया कि महिला विश्वविद्यालय में 10 करोड़ से केंद्रीय पुस्तकालय और 18 करोड़ रुपये की लागत से खेल परिसर तैयार किया जाएगा। साथ ही कन्या गुरुकुल स्कूल जर्जर हॉस्टल खाली करवा दिया है, जहां रहने वाली 400 छात्राओं को दूसरे हास्टलों में शिफ्ट किया गया है।