फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Education and health system collapsed in the state: Sushil Gupta

प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई : सुशील गुप्ता

Sun, 08 May 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Education and health system collapsed in the state: Sushil Gupta
सोनीपत। राज्यसभा सांसद एवं आप के प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है, जबकि अपराध व बेरोजगारी तेजी से बढ़ रहे हैं। शिक्षा को निजी हाथों में बेचकर मुनाफा कमाना ही सरकार का उद्देश्य है। इसलिए सरकारी स्कूल व कॉलेजों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

सुशील गुप्ता शनिवार को गोहाना रोड पर एक गार्डन में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिक्षा व स्वास्थ्य पर गंभीरता से काम किया गया, जिसका नतीजा यह हुआ कि आज के समय में विदेशों में भी दिल्ली की शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था चर्चा का विषय बन गए हैं। अब पंजाब में भी यह सुधार शुरू हो गए हैं। सबसे पहले वहां पर भ्रष्टाचार पर नकेल कसी गई है। हरियाणा में वर्तमान सरकार ने बुनियादी सुविधाओं को हाशिये पर डाल दिया है जबकि धर्म, जाति व क्षेत्र के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है। भाजपा हमेशा से भेदभाव की राजनीति करती आई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तेजिंद्र बग्गा को लेकर जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने गलत तरीके से रोका। इसी कुरुक्षेत्र में सरकार ने किसानों पर अत्याचार किया था। उन्होंने कहा कि 29 मई को कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी की रैली होगी, जिसमें सरकार की पोल खोली जाएगी। इस दौरान पूर्व जिला पार्षद अधिवक्ता सुरेश मलिक, भतीजे अधिवक्ता सोनू मलिक व अन्य समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र गौतम व बार के पूर्व प्रधान अनूप सिंह दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed