फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ED raids property properties, Rs 2.30 crore seized

प्रॉपर्टी डीलर के ठिकाने पर ईडी का छापा, 2.30 करोड़ रुपये बरामद

Fri, 08 Jan 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
ED raids property properties, Rs 2.30 crore seized
शहर के सेक्टर-15 में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने बोगस फर्मों के मामले में प्रॉपर्टी डीलर के ठिकाने पर छापा मारा है। ईडी की टीम ने वहां से करीब 2.30 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। जांच के लिए टीम दिल्ली से पहुंची थी।
विज्ञापन

सेंट्रल जीएसटी ने पिछले दिनों 317 बोगस फर्मों के नाम पर टैक्स चोरी के मामले का खुलासा किया था। रोहतक, झज्जर के अलावा इन फर्मों में करीब 40 फर्म सोनीपत की भी है। इसी सिलसिले में वीरवार को दिल्ली से ईडी की टीम यहां पहुंची और सेक्टर-15 के प्रॉपर्टी डीलर के यहां छापा मारा। कई घंटे चली जांच के बाद टीम ने यहां से 2.30 करोड़ रुपये की राशि बरामद की। टीम यह रकम अपने साथ ले गई। इसके अलावा ईडी की टीम ने दस्तावेजों की भी जांच की। टीम में शामिल अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ बताने से इनकार कर दिया है। सीजीएसटी रोहतक के अधिकारियों ने बताया कि सोनीपत से 41 बोगस फर्म से 51.41 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है, जिसमें से 6.16 करोड़ की वसूली हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed