फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   echo van driver attempts to crush asi

ईको वैन चालक ने हवलदार को मारी टक्कर, एएसआई को भी किया कुचलने का प्रयास

Mon, 20 Apr 2020 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
echo van driver attempts to crush asi
राई। गांव चौहान के जोशी के पास स्थित दावत राइस मिल के निकट ईको वैन सवार चालक व उसके दो साथियों ने हवलदार को जान से मारने की नियत से टक्कर मार दी। हमलावरों ने एएसआई को भी कुचलने का प्रयास किया। एएसआई ने एक तरफ कूदकर जान बचाई। पुलिस ने हवलदार के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

हवलदार सुलेंद्र ने बताया कि वह बहालगढ़ चौकी में नियुक्त है। रविवार देर रात वह तथा एएसआई पवन कुमार दावत राइस मिल के पास स्थित एटीएम के सामने गश्त पर थे। देर रात एक ईको वैन में तीन-चार युवक आए। वह पुलिस को देखकर कुछ दूर रुक गए। जिस पर उन्होंने शक के आधार पर चेकिंग के लिए उनके पास अपनी कार ले जाने का प्रयास किया तो वह चौहान जोशी की तरफ भागने लगे। उन्होंने पीछा कर रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन वह भागते रहे। आगे सडक़ पर ट्रक होने के चलते उनकी वैन फंस गई। इसी बीच पुलिस ने उन्हें पकडने का प्रयास किया तो उन्होंने सुलेंद्र को टक्कर मार दी। जिससे हाथ व पैर से खून बहने लगा। इसी बीच उन्होंने पवन को भी कुचलने का प्रयास किया। जिस पर उन्होंने कूदकर जान बचाई। बाद में वह फरार हो गए। पुलिस ने सुलेंद्र के बयान पर अज्ञात वैन चालक व उसके साथियों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed