फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   E-rickshaw overturns in a rainwater-filled pothole on Railway Road

Sonipat News: रेलवे रोड पर बारिश के पानी से भरे गड्ढे में पलटी ई-रिक्शा, सवारियां सुरक्षित

Sat, 17 Oct 2026 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 17 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns in a rainwater-filled pothole on Railway Road
सोनीपत के गन्नौर में रेलवे रोड पर बारिश के पानी से भरे गड्ढे में पलटी ई-रिक्शा। 
गन्नौर। रेलवे रोड पर शहीद चौक के पास शुक्रवार को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में सवारियों से भरी ई-रिक्शा पलट गई। हादसे में रिक्शा में सवार लोग बाल-बाल बच गए। सड़क पर पानी भरा होने के कारण चालक को गड्ढे का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर इन दिनों पानी निकासी के साथ ही पेयजल सप्लाई के पाइप दबाने का काम कराया जा रहा है। इस कारण सड़क पर कई जगह गड्ढे बने हैं। बारिश होने पर इनमें पानी भर जाने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे हादसों की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार इस स्थान पर पहले भी वाहन गड्ढों में पलट चुके हैं। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। कार्यस्थल पर चेतावनी बोर्ड और संकेतक लगाए जाने से वाहन चालकों को पहले ही सतर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से गड्ढों की मरम्मत करवाने और निर्माण स्थल पर सुरक्षा के उचित प्रबंध करने की मांग की है ताकि वाहन चालकों, राहगीरों को परेशानी न हो और हादसों की आशंका कम की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed