फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dussehra festival will be celebrated in the auspicious combination of Shravan Nakshatra and Ravi.

Sonipat News: श्रवण नक्षत्र व रवि के मंगलकारी योग में मनाया जाएगा दशहरा पर्व

Sat, 12 Oct 2024 05:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 12 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Dussehra festival will be celebrated in the auspicious combination of Shravan Nakshatra and Ravi.
फोटो 35- सोनीपत नरेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर से आचार्य मनमोहन मिश्रा।
सोनीपत। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्तूबर शनिवार को बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने रावण तो जगत जननी मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। दशहरा पर्व के दिन भगवान श्रीराम की विशेष पूजा की जाती है।
विज्ञापन

नरेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर से आचार्य मनमोहन मिश्रा ने बताया कि दशहरा पर श्रवण नक्षत्र व रवि के मंगलकारी योग का निर्माण हो रहा है। दशहरा पर्व को विजय दशमी के नाम से भी जाना जाता है। विजयादशमी का पर्व मानसून ऋतु की समाप्ति और शरद के प्रारंभ का सूचक है। यह दिन नया व्यापार व विजय यात्राओं के प्रारंभ करने के लिए शुभ रहेगा। इस दिन रावण वध व दुर्गा पूजन दोनों पर्व एक साथ मनाए जाते हैं। दशहरे का पूरा दिन शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त माना गया है।
विज्ञापन

इस दिन बिना मुहूर्त के कोई भी नया कार्य प्रारंभ किया जा सकता है। इसके अलावा सोना, चांदी व वाहन खरीदारी करना भी काफी शुभ रहेगा।
शस्त्रों, पेड़ व वाहन पूजा का विशेष महत्व
इस दिन व्यक्ति अपने पूर्वजों से चली आ रही शस्त्र पूजन की परंपरा को निभाते हैं। साधना व सिद्धियों के लिए भी इस दिन का प्रयोग किया जाता है। वाहन पूजन करना भी काफी शुभ मनाया गया है। दशहरा के दिन युवाओं व बच्चों का प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना शुभ रहेगा। इस दिन शमी के पेड़ की पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है। माना जाता है कि महाभारत काल के दौरान पांडु पुत्रों ने अज्ञात वास में छिपने से पहले इस दिन शमी के पेड़ में अपने अस्त्र-शस्त्र छिपाकर उनकी पूजा की थी। इसके बाद वह स्वयं एक वर्ष विराट देश में छिपकर रहे थे, तभी उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा शुभ मुहूर्त
शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्तूबर सुबह 10:57 बजे प्रारंभ होगी, जो अगले दिन 13 अक्तूबर को सुबह 9:07 बजे तक रहेगी। रावण दहन प्रदोष काल अर्थात सूर्यास्त से कुछ समय पहले किया जा सकता है। वहीं शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:16 से 3:35 बजे तक रहेगा। इस कार्यकाल में पूजा करना विशेष फलदायी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed