फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dushyant Chautala again told Abhay Chautala non serious politician

Haryana: शराब घोटाले में जेल भेजेने वाली बात पर दुष्यंत बोले- अभय नॉन सीरियस नेता, जवाब देना उचित नहीं समझता

Wed, 03 May 2023 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 03 May 2023 11:06 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आरोप लगाने से कोई बेईमान नहीं हो जाता है। सोनीपत में आबकारी एवं कराधान भवन के उद्घाटन के बाद दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत की।  दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एक साल में आबकारी राजस्व 1400 करोड़ रुपये बढ़ा है। राजस्व 9200 करोड़ रुपये पहुंचा है। दस हजार करोड़ ले जाना लक्ष्य है। 

विज्ञापन
Dushyant Chautala again told Abhay Chautala non serious politician
दुष्यंत चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अभय चौटाला नॉन सीरियस नेता हैं। वह उनकी बातों का जवाब देना उचित नहीं समझते। किसी के आरोप लगाने से कोई बेईमान नहीं हो जाता। यह बातें उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने रविवार को सोनीपत के सेक्टर-12 में आबकारी एवं कराधान विभाग के कार्यालय ‘संसाधन भवन’ का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं।

विज्ञापन


जानकारी के लिए अभय चौटाला ने एक दिन पहले पत्रकारों को दिए बयान में कहा था कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तरह भाजपा सरकार हरियाणा के उप मुख्यमंत्री को भी शराब घोटाले में जेल भेजेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वह तो मेरे नाम पर एयरपोर्ट की जमीन भी बता रहे थे, लेकिन मैंने उनको फर्द लाकर दे दी। उन्होंने कहा कि आंकड़े बोलते हैं। आबकारी विभाग ने राजस्व को बढ़ाते हुए 2400 करोड़ की वृद्धि कर दी, जिससे जाहिर है हमने काम ईमानदारी से किया है।
विज्ञापन


पहलवानों को जांच में करना चाहिए सहयोग
उप मुख्यमंत्री ने धरना दे रहे पहलवानों के बारे में कहा कि उन्होंने दो मांग रखी थी। जिसमें एक कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह शरण पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच करने के लिए कमेटी का गठन करना और दूसरा पुलिस में मुकदमा दर्ज करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने उनकी मांग मानते हुए ओवरसाइट कमेटी का गठन कर दिया था, लेकिन उससे खिलाड़ी संतुष्ट नहीं हुए। बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने पॉक्सो व अन्य धाराओं में दो मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। ऐसे में पहलवानों को जांच में सहयोग करना चाहिए। खिलाड़ियों को कानून पर विश्वास रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि धरना दे रहे तीन खिलाड़ी हरियाणा के हैं। उनकी मांग पर सरकार ने कमेटी गठित कर जांच करवाई थी। इससे भी ज्यादा चाहते हैं तो सरकार के आगे मांग रख सकते हैं। खिलाड़ी सुप्रीम कोर्ट भी जा चुके हैं। देश में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी कोई संस्था नहीं हैं। पुलिस जांच में जिसकी गलती सामने आएगी उसे बख्शा नहीं जाएगा। उनके साथ सांसद रमेश कौशिक व विधायक मोहनलाल बड़ौली भी मौजूद रहे।

80 फीसदी गेहूं का हुआ उठान, 92 प्रतिशत किसानों के खातों में पहुंचा पैसा
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं का 80 फीसदी उठान हो चुका है। अब तक 92 फीसदी किसानों के खातों मेंं गेहूं खरीद का करीब नौ हजार करोड़ रुपये भेजा जा चुका है। सरसों की पूरी खरीद करके किसानों के खातों में 1300 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। पिछले साल 15 मई तक 41 लाख टन गेहूं का उठान हुआ था। जबकि इस बार 3 मई तक 61 लाख टन गेहूं का उठान हो चुका है।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आबकारी राजस्व में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग का राजस्व सालभर में 7800 करोड़ से 9200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। साथ ही प्रदेश के राजस्व में भी वृद्धि हुई है। राजस्व एकत्र करने में प्रदेश ने 33 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।

सोनीपत के सेक्टर-12 में लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व एकत्रित करने में प्रदेश व सोनीपत जिला लगातार बेहतर काम कर रहा है। मॉनिटरिंग को और बेहतर किया जाएगा, ताकि राजस्व दर में और बढ़ोतरी प्रदान की जा सके।

उन्होंने करदाताओं से भी अपील की कि वह नियमित तौर पर कर अदा करें। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि देशभर में हरियाणा की विकास दर सर्वाधिक 22 फीसदी है। प्रदेश ने राजस्व जुटाने में 33 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है और अब इसे 40 हजार करोड़ तक लेकर जाएंगे। सोनीपत जिले से ही 3180 करोड़ रुपये राजस्व एकत्रित किया गया।

सोनीपत का आबकारी राजस्व 9200 करोड़ रुपये एकत्रित किया गया, जिसे आने वाले दिनों में दस हजार करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। सालभर में 1400 करोड़ राजस्व की वृद्धि दर्ज की गई है। यह उपलब्धि हासिल हुई तो सालभर में 2400 करोड़ की वृद्धि होगी, जोकि एक रिकॉर्ड होगा। उन्होंने कहा कि राजस्व में यह रिकॉर्ड वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि हमने ईमानदारी से काम किया है।


वर्ष 1988 की तरह एकजुट नहीं हो सकते विपक्षी
तीसरे मोर्चे के गठन पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वर्ष 1988 में चौ. देवीलाल ने एक मोर्चे का गठन किया था, जिसमें देश के अनेक विपक्षी दल एकजुट हो गए थे। वैसी सोच जब तक नहीं आएगी, तब तक आजकल बनने वाले इन मोर्चों का कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed