फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to railway block, operation of many express trains will be delayed by three days.

Sonipat News: रेलवे ब्लाॅक के चलते तीन दिन देरी से होगा कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन

Sat, 21 Sep 2024 06:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Due to railway block, operation of many express trains will be delayed by three days.
सोनीपत। दिल्ली मंडल में विद्युत व यातायात अवरोधों के कारण और कुरुक्षेत्र के ढोला माजरा स्टेशन पर लूप लाइनों के विस्तार के चलते रेलवे की ओर से तीन दिन ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में तीन दिन लंबी दूरी यात्रा करने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन देरी से होगा। साथ ही कई ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं। दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली अप-डाउन की करीब पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का 20 से 22 सितंबर तक आवागमन प्रभावित रहेगा। 22 सितंबर तक पश्चिम एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस सहित वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन दो घंटे तक देरी से होगा। रेलवे ब्लॉक के चलते ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होने से तीन दिन यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का आवागमन होगा प्रभावित
- ट्रेन संख्या 12925 पश्चिम एक्सप्रेस 20 से 22 सितंबर को मुंबई से डेढ़ घंटे की देरी से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी, जो अगले दिन देरी से सोनीपत स्टेशन पहुंचेंगी। पश्चिम एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 11:50 बजे ठहराव निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ट्रेन संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 21 व 22 सितंबर को डेढ़ घंटे की देरी से अमृतसर से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। आम्रपाली एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर दोपहर 3:00 बजे ठहराव निर्धारित है।
- 12926 पश्चिम एक्सप्रेस का 21 व 22 सितंबर को अमृतसर स्टेशन से 85 मिनट की देरी से संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन का सोनीपत दोपहर 3:05 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है।
- 22430 पठानकोट एक्सप्रेस 23 सितंबर को 1 घंटा 45 मिनट की देरी के साथ पठानकोट स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। पठानकोट एक्सप्रेस का 3:39 बजे सोनीपत स्टेशन पर ठहराव निर्धारित है। इसके अलावा यह ट्रेन 21 व 22 सितंबर को 45 मिनट अन्य स्टेशनों पर रोककर चलाई जाएगी।
- 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस का 22 सितंबर को मार्ग में 30 मिनट और 14507 बठिंडा एक्सप्रेस का 23 सितंबर को 30 मिनट की देरी से परिचालन किया जाएगा।
- 12460 नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 व 22 सितंबर को लुधियाना, जाखल के रास्ते जींद-पानीपत रूट पर चलाई जाएगी। इस ट्रेन का सोनीपत स्टेशन पर दोपहर 12:50 बजे ठहराव निर्धारित है।

वर्जन
रेलवे की ओर से दिल्ली मंडल में विद्युत व यातायात अवरोधों के कारण और कुरुक्षेत्र के ढोला माजरा स्टेशन पर लूप लाइनों के विस्तार के चलते 21 से 22 सितंबर तक ब्लॉक लिया जाएगा। तीन दिन कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन देरी से किया जाएगा। कई ट्रेनें रूट बदलकर चलाई जाएंगी। यात्रियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed