{"_id":"663e6c51dfdbc7225e05f514","slug":"drizzle-with-storm-trees-fell-power-cut-due-to-breaking-of-poles-sonipat-news-c-197-1-snp1002-118116-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आंधी के साथ बूंदाबांदी, पेड़ गिरे, खंभे टूटने से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आंधी के साथ बूंदाबांदी, पेड़ गिरे, खंभे टूटने से बिजली गुल
Sat, 11 May 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 11 May 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में शुक्रवार रात गोहाना रोड पर आंधी में टूटकर गिरा होटल कर सजावटी सज्जा। संवाद
सोनीपत। जिले में शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक मौसम बदल गया। करीब 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। धूल भरी आंधी के चलते दुकानों के बोर्ड और होर्डिग्स उड़ गए। कई स्थानों पर पेड़ की टहनियां और बिजली टूट कर गिरने से बिजली गुल रही।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो शनिवार को भी आसमान पर बादल छाए रहेंगे और रविवार को बारिश के आसार बने हुए हैं। जिले में शुक्रवार सुबह मौसम साफ था और धूप खिली रही। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाने लगे थे। रात साढ़े नौ बजे धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों को हल्की राहत मिली है। शुक्रवार को जिले को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बूंदाबांदी के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम के करवट बदलने से आढ़तियों की परेशानी बढ़ गई है। जिले की गोहाना मंडी में करीब साढ़े चार लाख क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है। तेज बारिश हुई तो गेहूं की भीग सकता है। गेहूं को भीगने से बचाने के लिए आढ़ती गेहं की ढेरियों व बोरियों को तिरपाल से ढंकते रहे।
रात को धूल भरी आंधी आने के साथ ही शहर के कई स्थानों पर दुकानों के बाहर लगे बोर्ड व खंभों पर टंगे होर्डिंग्स हवा में उड़ते नजर आए। आंधी के बीच सड़कों पर दौड़ रहे दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड़ों के टूटने की सूचनाएं भी मिली हैं। जिससे बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। रात को बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को करीब 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी में सुजान सिंह पार्क व लहराड़ा समेत कई स्थानों पर पेड़ गिरे हैं और खंभे टूटे हैं। इससे क्षेत्र में ब्लैकआउट छाया रहा। वहीं गोहाना रोड स्थित एक होटल के आगे का छज्जा गिर गया। वहीं एक दुकान का शीशा टूट गया। दुकान मालिक ने बताया कि अचानक आई धूल भरी आंधी से शीशे का गेट टूट गया। गनीमत रही कि किसी को चोटें नहीं आई।
वर्जन
मौसम ने अचानक करवट बदली है। जिससे शुक्रवार रात को धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और रविवार को बारिश आने के आसार बने हुए हैं। बारिश होती है तो तापमान में भी गिरावट आई है। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
वर्जन
शुक्रवार रात को आई आंधी से कई स्थानों पर पेड़ टूटकर बिजली की तारों पर गिरने और बिजली के खंभे टूटने की शिकायतें मिली हैं। जिससे कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था बाधित हुई है। किस क्षेत्र में कितने खंभे या तार टूटे हैं, इसका पूरी जानकारी शनिवार सुबह ही मिल सकेगी। -गीतू राम तंवर, अधीक्षण अभियंता