फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drivers arrived to get the defects rectified and checked, 14 school vehicles passed

Sonipat News: खामियां दूर कर जांच कराने पहुंचे चालक, 14 स्कूल वाहन पास

Mon, 22 Apr 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Drivers arrived to get the defects rectified and checked, 14 school vehicles passed
सोनीपत के सेक्टर-03 में फिटनेस जांच के दौरान स्कूल जीप की जांच करते अधिकारी सुनील शर्मा। संवाद
सोनीपत। सुरक्षित वाहन नीति पर खरा उतरने के लिए पहले दिन मिली खामियों को दूर कर 14 स्कूल वाहन रविवार को दोबारा फिटनेस जांच कराने लाए गए। आरटीओ व रोडवेज अधिकारियों ने जांच के बाद सभी स्कूल वाहनों को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी कर दिए। अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित सफर प्रदान करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। बिना सभी मानक पूरे किए किसी भी बस को सड़क पर दौड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के कनीना में हुए दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण और शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूल वाहनों की जांच को लेकर अभियान चलाया गया। स्कूल वाहनों की जांच में खामियां मिलने पर चालान किए गए और दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों को जब्त किया गया। निजी स्कूल संचालकों की मांग पर नियम पूरा करने के लिए उन्हें 10 दिन की मोहलत दी गई थी। स्कूल वाहनों की जांच के लिए शनिवार व रविवार के दिन निर्धारित किए गए थे। शनिवार को सेक्टर-3 में आरटीओ व रोडवेज विभाग की तरफ से 22 स्कूल वाहनों की जांच की गई थी। इसमें सभी वाहनों को फिटनेस जांच में खरा नहीं उतरने पर फेल कर दिया गया था। वाहन चालकों को खामियां दूर कर दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

रोडवेज से जांच अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि रविवार को 14 स्कूल वाहन पहले दिन बताई खामियों को दूर कर जांच कराने पहुंचे थे। जांच में सभी वाहन ठीक मिले, जिन्हें फिटनेस प्रमाणपत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed