फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Driver hit two girls, one died

दो युवतियों को वाहन चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 29 Dec 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Driver hit two girls, one died
कुंडली में केएफसी रेस्टोरेंट पर काम करने वाली दो युवतियों को एनएच-44 पार करते समय वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे सिर कुचल जाने के कारण एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई। घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवती के पिता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के गांव पुरवा पिंडोर निवासी तेजपाल सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह कई साल से कुंडली में किराये के मकान में रहता है। उसकी 22 वर्षीय बेटी अंजू कुंडली स्थित केएफसी पर काम करती थी। उसके साथ अक्षिता भी काम करती थी। रेस्टोरेंट से छुट्टी होने के बाद शाम को दोनों जीटी रोड पार कर रही थीं। इसी दौरान किसी वाहन चालक ने इन दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवतियां सड़क पर गिर गईं। उसके बाद वाहन दोनों के ऊपर से होकर गुजर गया। चालक दोनों घायलों को सड़क पर ही छोड़कर भाग गया। पहिया चढ़ने से अंजू का सिर कुचला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल अक्षिता को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed