{"_id":"653abc9229372803f70bdb0c","slug":"driver-attacked-and-looted-tata-ace-mobile-and-cash-case-registered-sonipat-news-c-197-1-snp1003-8438-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चालक पर हमला कर टाटा एस, मोबाइल व नकदी लूटी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चालक पर हमला कर टाटा एस, मोबाइल व नकदी लूटी, मुकदमा दर्ज
Fri, 27 Oct 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल के निकट दो बाइक सवार पांच-छह युवकों ने सड़क किनारे खड़े टाटा एस में सो रहे चालक पर हमला कर दिया। इसके बाद युवक उससे टाटा एस, मोबाइल व रुपये लूटकर भाग गए। चालक ने मामले की शिकायत बड़ी थाना पुलिस को दी है।
बिहार के हरपुरवा बाजपट्टी जिले के गांव धनकोल बुजुर्ग निवासी मोहम्मद साहिल ने बताया कि वह हाल में राम नगर, तीन कोनीया पार्क, दिल्ली में रहते हैं। वह नई दिल्ली के पहाड़गंज निवासी आलमखां के टाटा ऐस पर बतौर चालक नौकरी करते हैं। 25 अक्तूबर को वह टाटा एस में दिल्ली से सामान लोड कर पानीपत के गांव भोड़वाल माजरी गए थे। वहां सामान खाली कर जब वापस दिल्ली जा रहे थे तो बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल के पास उन्हें नींद आ गई। तड़के करीब 3ः30 बजे उन्हें शीशा टूटने की आवाज सुनाई दी। वह जब टाटा एस से नीचे उतरे तो युवकों ने तेजधार हथियार से सिर व हाथों पर हमला कर दिया। उससे टाटा एस, मोबाइल व जेब से करीब 1200 रुपये लूटकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच आंरभ कर दी है।