{"_id":"6276c4948d617f11a35327d1","slug":"driver-and-cleaner-lost-their-lives-in-road-accidents-sonipat-news-rtk645991657","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चालक व क्लीनर की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में चालक व क्लीनर की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई। अलग-अलग सड़क हादसों में चालक व क्लीनर की मौत हो गई। केजीपी पर ट्रक की टक्कर से कैंटर चालक की मौत हुई तो जीटी रोड पर बाइक से बहन के घर जा रहे ट्रक क्लीनर को ट्रक ने टक्कर मार दी।
उत्तर प्रदेश के जिला महाराजगंज के गांव बलही खोर निवासी पन्नालाल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई राकेश यादव कैंटर चालक था। वह चंडीगढ़ से सामान लेकर गाजियाबाद में आपूर्ति करता था। शनिवार सुबह जब उसके भाई का कैंटर केजीपी पर जाखौली गांव के पास पहुंचा तो एक ट्रक ने उसके कैंटर में टक्कर मार दी। इससे राकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायल को नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं दूसरे मामले में लल्हेड़ी खुर्द के रहने वाले नीरज कुमार ने बताया कि उसका भाई राहुल (29) एक ट्रक पर क्लीनर था। वह बाइक से दिल्ली में अपनी रिश्तेदारी में गया था। उसके दिल्ली नहीं पहुंचने और फोन पर संपर्क नहीं होने पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। उन्हें जानकारी मिली कि उसके भाई की बाइक को अशोका यूनिवर्सिटी के सामने एक ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने थाने में पहुंचकर जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। शनाख्त हो जाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।