फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drinking water pipelines will be laid in Mission Colony, and streets will be constructed in Teerth Market.

Sonipat News: मिशन कॉलोनी में डाली जाएगी पेयजल पाइपलाइन, तीर्थ मार्केट में बनेंगी गलियां

Tue, 03 Feb 2026 05:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 03 Feb 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Drinking water pipelines will be laid in Mission Colony, and streets will be constructed in Teerth Market.
फोटो 06: सोनीपत की तीर्थ मार्केट में नारियल तोड़कर विकास कार्य की शुरुआत करते विधायक नि​​खिल मद
सोनीपत। विधायक निखिल मदान व निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने वार्ड-15 में विकास कार्यों का शुभारंभ किया। मिशन कॉलोनी में पेयजल लाइन डाली जाएगी और तीर्थ मार्केट में गलियों का निर्माण किया जाएगा। दोनों जगह के विकास कार्यों पर करीब 45 लाख रुपये खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने बताया कि वार्ड-15 की तीर्थ मार्केट की जर्जर हो चुकी गलियों का निर्माण शुरू किया है। इनमें कुछ गलियां बहुत समय पहले सीसी से बनी थीं, जो अब टूट चुकी हैं। इन्हें दोबारा सीसी से बनाया जाएगा। साथ ही कुछ गलियों में सीवरेज और पेयजल की लाइन डाली गई थी, उन्हें भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस काम पर नगर निगम 35 लाख रुपये खर्च करेगी। निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि मिशन कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन डालने के कार्य शुरू किया गया है। साथ ही लाला लाजपत राय स्मारक की मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा। इस कार्य पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान निवर्तमान पार्षद अतुल जैन, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन संजय वर्मा, चरण सिंह जोगी, नीरज आत्रेय, नवीन मंगला, प्रवीण दहिया पवन गोयल, धीरेंद्र, सुभाष पालीवाल, जयकंवार जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed