{"_id":"664a7ef163b38ebee802cc94","slug":"drinking-water-pipeline-damaged-due-to-uprooting-of-street-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118456-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गली उखाड़ने से पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गली उखाड़ने से पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त
Mon, 20 May 2024 04:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 May 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
साेनीपत। आदर्श नगर में सड़क निर्माण के लिए गली को उखाड़ दिया गया। इसकी वजह से पेयजल लाइन व सीवर लाइन टूटने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिसकी वजह से कॉलोनी के 50 से ज्यादा घरों में तीन दिन से पानी का संकट गहराया है। लोगों का आरोप था कि क्षेत्र के निगम पार्षद को शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब लोगों ने निगम के सहायक अभियंता से संपर्क किया तो ठेका कर्मियों को मौके पर भेजकर पेयजल लाइन की मरम्मत शुरू कराई।
आदर्श नगर में सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार की ओर से दो दिन पहले गली उखाड़ी गई थी। इस दौरान गली में पहले से बिछी पेयजल लाइन टूटने के चलते 50 से ज्यादा घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप था कि पहले क्षेत्र के निगम पार्षद को पानी की समस्या से अवगत कराया था। गोहाना में हुई प्रधानमंत्री की रैली के चलते निगम पार्षद के व्यस्त होने के कारण उनकी समस्या दूर नहीं हो सकी। इसके बाद लोगों ने खुद नगर निगम के सहायक अभियंता से फोन पर संपर्क किया। इस पर सहायक अभियंता के निर्देश पर ठेका कर्मियों ने क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया।
0
गली उखाड़े जाने के कारण पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे घर में दो दिन से पानी भी नहीं आ रहा है। इसके चलते कॉलोनी में पानी का संकट गहराया हुआ है।-मीरा
विज्ञापन
--
दो दिन पहले ठेकेदार ने बुलडोजर से सड़क उखाड़ी थी। सड़क उखाड़ने के दौरान कई घरों के पानी कनेक्शन व सीवर कनेक्शन टूट गए थे। अब 50 घरों में पानी का संकट बना हुआ है।-संजय
-- --
नगर निगम को पानी की समस्या का समाधान जल्द किया जाना चाहिए। लाइन तोड़े जाने के कारण कई घरों में दूषित पानी आपूर्ति हो रहा है। कई घरों में तो पानी पूरी तरह से खत्म हो चुका है।-रामदेवी
-- -
ठेकेदार की ओर से पानी व सीवर कनेक्शन तोड़े जाने से लोगों को नुकसान हुआ है। ऐसे में निगम अधिकारियों से अपील है कि लाइन ठीक कराकर पानी की बेहतर आपूर्ति कराएं।-सुमन
वर्जन
आदर्श नगर में 62 लाख रुपये से गली का निर्माण किया जा रहा है। दो दिन पहले ही ठेकेदार ने सड़क उखाड़ी थी। इस दौरान पेयजल व सीवर कनेक्शन टूट गए थे। पेयजल व सीवर लाइन को ठीक कराने का काम शुरू कर दिया गया है। -विकास कुमार, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम