फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drain cleaning and water drainage dominated the agenda at the grievance redressal camp.

Sonipat News: समाधान शिविर में नालों की सफाई और जल निकासी पर छाया मुद्दा

Fri, 12 Jun 2026 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Drain cleaning and water drainage dominated the agenda at the grievance redressal camp.
फोटो: सोनीपत के खरखौदा लघु सचिवालय में समाधान शिविर के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम अमि
खरखौदा। लघु सचिवालय में एसडीएम अमित कुमार के नेतृत्व में आयोजित समाधान शिविर में बारिश के मौसम को देखते हुए जल निकासी और सफाई की समस्याएं प्रमुख रहीं। खुले नाले में गाय गिरने की शिकायत पर एसडीएम ने नगर पालिका अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

शिविर में सिंचाई विभाग के एसडीओ के अनुपस्थित रहने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और जेई को शिविर से जाने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपायुक्त को पत्र लिखने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन

बिजली बिल, इंटरलॉकिंग टाइल्स, पेयजल पाइपलाइन और नालों की सफाई से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। एसडीएम ने कई मामलों में जांच के आदेश दिए और पेंडिंग शिकायतों के त्वरित निपटान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में बीडीपीओ कार्यालय की 19, बिजली निगम की 9, नगर पालिका की 7 और सिंचाई विभाग की 5 शिकायतें लंबित पाई गईं, जिनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed