{"_id":"6a491a3ceaa678bcb90c659b","slug":"dr-syama-prasads-birth-anniversary-to-be-observed-as-seva-pakhwada-fortnight-of-service-sonipat-news-c-197-1-snp1014-156448-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएंगे डॉ. श्यामा प्रसाद की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएंगे डॉ. श्यामा प्रसाद की जयंती
Sat, 04 Jul 2026 08:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 Jul 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
गोहाना के सेक्टर-7 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी एवं बूथ अध्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। सेक्टर-7 स्थित कम्युनिटी सेंटर में भाजपा गोहाना विधानसभा के बीएलए-2 और बूथ अध्यक्षों की बैठक जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक और प्रभारी डॉ. किरण कलकल के सानिध्य में की गई।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बीएलए-2 और बूथ अध्यक्षों से एसआईआर के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के अधिक से अधिक वोट बनवाने के लिए कहा।
प्रभारी डॉ. किरण कलकल ने कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ तकनीक का ज्ञान जरूरी है। सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए। बैठक में जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, भूपेंद्र मुदगिल, प्रवीण खुराना, संजय दहिया, विनोद भौरिया, प्रसन्नी मलिक, सूरजमल शर्मा व अन्य मौजूद रहे।