फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dr. Sarita Malik received Mahila Shakti Kavya Ratna Award

Sonipat News: डॉ. सरिता मलिक को मिला महिला शक्ति काव्य रत्न सम्मान

Sat, 09 Mar 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Dr. Sarita Malik received Mahila Shakti Kavya Ratna Award
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में सोनीपत के खानपुर कलां निवासी डॉ. सरिता मलिक की कविता को प्रथम स्थान मिला है। हिंदी भाषा, साहित्य के विकास व रचनाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ऑनलाइन संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता नेपाल की संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल की तरफ से आयोजित की गई थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की काव्य प्रतियोगिता में जिले की कवयित्रि एवं लेखक डॉ. सरिता मलिक को महिला शक्ति काव्य रत्न सम्मान प्रदान किया गया है। देश विदेश से तीन हजार से अधिक रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें उनकी उत्कृष्ट रचना के लिए डॉ. सरिता मलिक को प्रथम स्थान प्रदान कर सम्मानित किया गया है। प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका व तंजानिया के रचनाकारों ने सहभागिता की थी। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु ने डॉ. सरिता मलिक को बधाई दी। डॉ. सरिता मलिक राजकीय महाविद्यालय बड़ौता में अंग्रेजी विषय की सहायक प्राध्यापक हैं। डॉ. सरिता अंग्रेजी के साथ हिंदी के प्रचार-प्रसार में भी उत्कृष्ट भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed