फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dr. Pradeep became the President of College Teachers Association and Dr. Bhupesh became the General Secretary.

Sonipat News: डॉ. प्रदीप कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और डॉ. भूपेश महासचिव बने

Tue, 30 Sep 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dr. Pradeep became the President of College Teachers Association and Dr. Bhupesh became the General Secretary.
फोटो 02- सोनीपत के मुरथल रोड ​स्थित एक ढाबा पर बैठक में पहुंचे कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के सदस्य।
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित ढाबा पर कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (सीटीए), हरियाणा की वार्षिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्ष करते हुए डॉ. विकास चाहर ने कहा कि एसोसिएशन शिक्षकों की आवाज को न केवल शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में सफल रही बल्कि कई नीतिगत निर्णयों में भी अग्रणी भूमिका में रही।
विज्ञापन

इस दौरान नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। सोहना के एनबीजीएसएम कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया। रोहतक से एलएन हिंदू महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रदीप कुमार को अध्यक्ष, सोहना से एनबीजीएसएम महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. भूपेश यादव को महासचिव चुना गया।
विज्ञापन

चरखी दादरी से जेवीएमजीआरआर महाविद्यालय के सहयोगी प्राध्यापक डाॅ. भूपेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, रोहतक से वैश्य महाविद्यालय से सहयोगी प्राध्यापक डॉ. रविकांत को उप अध्यक्ष, बहादुरगढ़ के वैश्य कन्या महाविद्यालय से सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रवेश दहिया को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने आशा जताई कि नई टीम शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा करते हुए न केवल संगठन की साख को और अधिक मजबूत बनाएगी बल्कि नीति निर्माण की प्रक्रिया में भी सार्थक भूमिका निभाएगी। संगठनात्मक एकता, पारदर्शिता, शिक्षकों के हक के लिए संघर्षरत रहने के संकल्प के साथ बैठक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed