फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Door-to-door voter list revision work begins on the 15th; training camps start tomorrow.

Sonipat News: घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य 15 से शुरू, प्रशिक्षण शिविर कल से

Thu, 04 Jun 2026 05:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Jun 2026 05:33 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door voter list revision work begins on the 15th; training camps start tomorrow.
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में पत्रकारवार्ता करते नगराधीश सिमरन व एसडीएम सुभाष चंद्र, साथ में डी
सोनीपत। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने व मतदाता विवरण में आवश्यक संशोधन करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश सिमरन ने दी। वह एसडीएम सुभाष चंद्र के साथ बुधवार को लघु सचिवालय में पत्रकारवार्ता कर रही थी। उन्होंने कहा कि 5 से 14 जून तक बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और मतदाता सूची से संबंधित मुद्रण कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। एसआईआर की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित है। 14 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थित करने का कार्य किया जाएगा। प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 21 जुलाई को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। सूचना चरण, इसमें नोटिस जारी करना, सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया शामिल है ये 21 जुलाई से 18 सितंबर तक संचालित होगी। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 22 सितंबर को किया जाएगा।
एसडीएम सुभाष चंद्र ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। एसआईआर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिलावासी टोल फ्री नंबर 1950 पर सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचें तो वे पूर्ण सहयोग करें।

एसडीएम सुभाष चंद्र ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2002 की निर्वाचक नामावली के आधार पर वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग करते हुए मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसके तहत 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे तथा पात्रों को सूची में शामिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed