{"_id":"67fabb050e2c64cd09041387","slug":"dont-go-out-tomorrow-relying-on-buses-will-go-to-pms-public-meeting-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135120-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कल बसों के भरोसे न निकलें बाहर, पीएम की जनसभा में जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कल बसों के भरोसे न निकलें बाहर, पीएम की जनसभा में जाएंगी
Sun, 13 Apr 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को यमुनानगर में थर्मल पावर प्लांट की तीसरी यूनिट का शिलान्यास करेंगे। सरकार के आदेश पर रविवार को 10 रोडवेज बसों को प्रशासनिक ड्यूटी के लिए यमुनानगर भेजा जाएगा। 14 अप्रैल को 100 रोडवेज और 40 निजी बसें शहर व गांवों से लोगों को लेकर यमुनानगर में हाेने वाली पीएम की जनसभा में जाएंगी। वापसी में यही बसें लोगों को उनके स्थान पर लाकर छोड़ेगी। बड़ी संख्या में रोडवेज बसों को यमुनानगर भेजे जाने से लंबे व स्थानीय रूट पर यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
सोनीपत और गोहाना सब डिपो में 198 बसें हैं। इनमें 136 बसें रोडवेज की और शेष 62 किलोमीटर स्कीम की हैं। यमुनानगर में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रविवार को 10 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी जाएंगी। वहीं, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 14 अप्रैल को होना तय है। शहर व गांवों से लोगों को यमुनानगर ले जाने के लिए 140 बसों का प्रबंध किया गया है। सोमवार को सोनीपत डिपो की 60 बसों और गोहाना सब डिपो की 40 बसों को रूट के बजाय यमुनानगर भेजा जाएगा। प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी जाने वाली बसें सोमवार रात तक वापस लौटेंगी। ऐसे में यात्रियों को सोमवार को ज्यादा दिक्कत का सामना करना होगा।
स्थानीय और अंतरराज्यीय रूट रहेंगे प्रभावित
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार वातानुकूलित व मिनी बसों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में नहीं भेजा जाएगा। इन बसों को विभिन्न रूट पर चलाया जाएगा। 110 बसों के यमुनानगर भेजे जाने से 40 से ज्यादा लोकल व लंबे दूरी के रूट प्रभावित रहेंगे। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों की सुविधा को लेकर सरकार ने कोई प्रबंध नहीं किया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर 14 अप्रैल को 100 बसों को यमुनानगर भेजा जा रहा है। इससे पहले 10 बसें शनिवार को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजा जाएगा। सोमवार को सभी लोकल रूट प्रभावित रहेंगे। वहीं, लंबे रूट पर बसों की संख्या कम रहेगी। प्रशासनिक ड्यूटी पर जाने वाली सभी बस सोमवार शाम तक वापस लौटेंगी। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज, सोनीपत।