फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Don't dowry, no rice, wedding of daughter of garlands

दान-दहेज न भात, मालाएं डलवाकर की बेटी की शादी

Sun, 19 Dec 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Don't dowry, no rice, wedding of daughter of garlands
नवविवाहिता डॉ. सुरक्षा पति ब्रजकिशोर के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
जींद के लिए...
विज्ञापन

दान-दहेज न भात, मालाएं डलवा की बेटी की शादी
फोटो 14 : नवविवाहित डॉ. सुरक्षा अपने पति ब्रजकिशोर के साथ।
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। जन संघर्ष मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश विरोधिया ने पांच में से सबसे छोटी बेटी डॉ. सुरक्षा की शादी सादगी से की। तमाम रुढ़ियों को दरकिनार करते हुए उनकी बेटी डॉ. सुरक्षा व जुलाना के ब्रज किशोर ने एक-दूसरे को मालाएं डालकर शादी कर ली। इस शादी की सभी ने सराहना की।
नरेश विरोधिया का परिवार शहर में बरोदा रोड पर रहता है। उनकी पांच बेटियां हैं, बेटा कोई नहीं। उन्होंने प्रत्येक बेटी को बेटा समझ कर पाला। तीसरे नंबर की बेटी रितु ने माता-पिता का जीवनपर्यंत साथ देने के लिए अविवाहित रहने का प्रण कर रखा है। सबसे बड़ी बेटी प्रवेश, दूसरे नंबर की बेटी सीमा और चौथे नंबर की बेटी समीक्षा के हाथ पीले करने के बाद अब उन्होंने सबसे छोटी बेटी डॉ. सुरक्षा की शादी की। वह इस शर्त पर परिणय सूत्र में बंधने के लिए तैयार हुई कि कोई भी रीति-रिवाज नहीं होगा।
विज्ञापन

डॉ. सुरक्षा बीएएमएस करने के बाद एमडी भी कर चुकी हैं। उनके पति ब्रजकिशोर जुलाना के हैं। वह कंप्यूटर लेक्चरर हैं। शादी में केवल दोनों परिवारों के सदस्य सम्मिलित हुए। न कोई लेन-देन हुआ, न दहेज का आदान-प्रदान हुआ। यहां तक कि फेरे और भात समेत कोई भी रस्म नहीं हुई। डॉ. सुरक्षा और ब्रजकिशोर ने एक-दूसरे को मालाएं डालकर विवाह बंधन में बंध गए। जन चेतना मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सीडी शर्मा और समतामूलक महिला संगठन की प्रदेश संयोजिका डॉ. सुनीता त्यागी इस आदर्श विवाह के सूत्रधार रहे। डॉ. सुरक्षा के पिता नरेश विरोधिया के अनुसार उनकी बेटी ने डॉ. सीडी शर्मा और डॉ. सुनीता त्यागी की प्रेरणा से ही सादगी से विवाह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed