फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dominance of district players in athletics

Sonipat News: एथलेटिक्स में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा

Thu, 17 Oct 2024 06:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 17 Oct 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Dominance of district players in athletics
सोनीपत। 37वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के धावकों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए नौ पदक जीते हैं। जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता करनाल में 13 से 15 अक्तूबर तक आयोजित की गई। इसमें जिले के छह धावकों ने छह स्वर्ण सहित नौ पदक जीते। इसकी बदौलत धावकों का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है। एथलेटिक्स प्रशिक्षक संदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में गांव गढ़ शहजानपुर निवासी वंश ने प्रतियोगिता के 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण व पांच हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। उन्होंने बताया कि वंश करीब पांच साल से सेक्टर चार स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए पसीना बहाते हैं। उन्होंने बताया कि गांव खेवड़ा स्थित खेल नर्सरी की खिलाड़ी नैंसी ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। नैंसी ने 100 व 200 मीटर दौड़ में पदक जीते हैं। उन्होंने बताया कि नैंसी मूलरूप से झज्जर के गांव लोहा माजरा की निवासी हैं व चार साल से परिवार सहित खेवड़ा में रहती हैं। नैंसी ने इससे पहले भी सितंबर में राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। दक्षिण एशियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नैंसी ने 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक व 200 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक था।
विज्ञापन

संदीप शर्मा ने बताया कि गांव रेवली निवासी रमन ने प्रतियोगिता के 100 व 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में दो स्वर्ण जीते हैं। वहीं, गांव रायपुर निवासी अरुण ने 10 हजार मीटर में कांस्य पदक जीता। साथ ही गांव खेवड़ा निवासी दीपांशु ने 60 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण व मुस्कान ने एक हजार मीटर में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने बताया कि सभी पदक विजेताओं का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 25 से 29 अक्तूबर तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed