फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   domestic helper theft mobile, 4000rs and other goods

घरेलू सहायक मोबाइल, 4000 रुपये व अन्य सामान लेकर फरार, मुकदमा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
domestic helper theft mobile, 4000rs and other goods
सोनीपत। शहर की एक्सप्रेस सिटी में रहने वाले युवक के घर से घरेलू सहायक मोबाइल, 4000 रुपये, साइकिल, टेबूलेट व एटीएम कार्ड चोरी कर ले गया। जब युवक उठा तो चोरी का पता लगा। उसने सदर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक्सप्रेस सिटी में रहने वाले अश्विनी ने बताया कि उनके पास फरीदाबाद का रहने वाला सचिन घरेलू सहायक का काम करता था। अश्विनी ने बताया कि रात को सचिन घर पर था। जब वह सुबह सो कर उठा तो वह नहीं मिला। जांच की तो पता लगा कि घर से 4000 रुपये, उसका मोबाइल, टेबूलेट, एटीएम कार्ड व साइकिल गायब है। उसे शक है कि सचिन ही सामान चोरी कर ले गया है। उससे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। सदर थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed