{"_id":"5e80cd148ebc3e6f945b5ac6","slug":"doctors-appointed-in-defrent-hospitals-in-sonipat-sonipat-news-rtk548831680","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 21 नए डॉक्टरों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 21 नए डॉक्टरों की नियुक्ति
विज्ञापन
सोनीपत का नागरिक अस्पताल।
- फोटो : Sonipat
कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने को प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पहली बार एक साथ 21 चिकित्सकों की नियुक्ति की है। नागरिक अस्पताल समेत कई स्वास्थ्य केंद्रों में खाली पड़े पदों पर इन चिकित्सकों को लगाया गया है। हालांकि इसके बाद भी कई स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों के खाली पद रह गए हैं। इन चिकित्सकों की नियुक्ति से मरीजों को राहत मिलेगी और मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में महंगा उपचार कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह से जिले के लोगों को राहत मिलेगी।
शहर के 200 बेड के नागरिक अस्पताल में चिकित्सक के 55 पद स्वीकृत हैं। उसके बाद भी अस्पताल में 18 चिकित्सकों के सहारे ही काम चलाया जा रहा था और यहां 37 पद खाली पड़े हुए थे। जबकि यहां रोजाना की ओपीडी 1000 से ज्यादा पहुंच जाती है तो अब कोरोना वायरस के कारण डाक्टरों को ज्यादा ड्यूटी करनी पड़ रही है। इस बीच ही प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए अकेले नागरिक अस्पताल में 14 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। इससे अस्पताल में उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नए चिकित्सकों के ज्वाइन करने से इनकी संख्या 32 तक पहुंच जाएगी। इसके साथ ही सात चिकित्सकों को जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर नियुक्त किया गया है।
सीएचसी भैसवाल कलां में दो, सीएचसी गन्नौर में तीन, पीएचसी बेगा व रोहट में एक-एक चिकित्सक की नियुक्ति की गई है। इनकी नियुक्ति होने के बाद भी सीएचसी गोहाना में दो, सीएचसी भैंसवाल कलां में तीन, सीएचसी बढख़ालसा व गन्नौर में एक-एक पद खाली रह जाएगा। इसके अलावा पीएचसी जागसी, बरोदा मोर, दातौली व खांडा में एक भी डॉक्टर नहीं हैं। जबकि पीएचसी पर दो-दो चिकित्सक के पद स्वीकृत हैं।
विज्ञापन
इन चिकित्सकों की यहां हुई नियुक्ति
नागरिक अस्पताल में डॉ. विपिन दलाल, डॉ. सोनू, डॉ. पंकज कैशवानी, डॉ. विनय कक्कड़, डॉ. दीपशिखा, डॉ. आशीष वत्स, डॉ. अमनदीप कौर, डॉ. पूजा नरवाल, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. श्वेता, डॉ. ऋषिपाल, डॉ. राखी, डॉ. सिमरन, डॉ. सौरभ भौरिया की नियुक्ति हुई है। इसके अलावा सीएचसी भैंसवाल कलां में डॉ. वैशाली, डॉ. मनीषा गुलिया, सीएचसी गन्नौर में डॉ. पल्लवी चौधरी, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. गौरव कुमार, पीएचसी बेगा में निखिल कुंडू व पीएचसी रोहट में डॉ. सचिन को नियुक्त किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए चिकित्सकों की नियुक्ति की है। सोनीपत जिले को 21 नए चिकित्सक मिले हैं। अब अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।