{"_id":"60919e2d8ebc3ebd0c457f75","slug":"dmo-of-medical-college-suspended-for-misbehaving-with-a-patient-sonipat-news-rtk607203374","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज से दुर्व्यवहार करने पर मेडिकल कॉलेज के डीएमओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज से दुर्व्यवहार करने पर मेडिकल कॉलेज के डीएमओ निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खानुपर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के डीएमओ डॉ. कपिल देव को मंगलवार को सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया। डीएमओ पर आरोप है कि उन्होंने स्पेशल कोविड अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित से दुर्व्यवहार किया है। मेडिकल कॉलेज के निदेशक ने फोन पर मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है।
स्पेशल कोविड अस्पताल के वार्ड 6 में कोरोना मरीजों को दाखिल किया गया है। यहां दाखिल एक मरीज ने हाल ही में मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. एपीएस बत्रा को फोन किया। मरीज ने वार्ड में नियुक्त डीएमओ डॉ. कपिल देव पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए। उनसे कहा गया कि उन्होंने वहां व्यवस्था बेहतर करने के साथ उपचार को लेकर बात की तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। निदेशक ने मरीज की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डॉ. कपिल देव को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही मेडिकल प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है। फिलहाल निलंबित रहने की अवधि में डीएमओ को मेडिकल उपाधीक्षक के कार्यालय से अटैच किया गया है। इस तरह से मेडिकल कालेज में मरीजों से अच्छा व्यवहार करने के लिए कहा गया है और इस तरह की कोई शिकायत आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।