फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   dm suspend two sarpanch

ऑनर किलिंग में गिरफ्तार मटिंडू का सरपंच तो पत्नी का हत्यारोपी प्रीतमपुरा का सरपंच सस्पेंड

Fri, 30 Aug 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
dm suspend two sarpanch
सोनीपत। हत्या के मामले में जेल में बंद दो गांवों के सरपंचों को डीसी ने निलंबित कर दिया है। इनमें ऑनर किलिंग के मामले में आरोपी मटिंडू गांव के अलावा पत्नी का हत्यारोपी प्रीतमपुरा गांव का सरपंच है। मटिंडू में युवती से प्रेम प्रसंग पर घेर में सोते हुए युवक की 20 फरवरी, 2018 में हत्या हुई थी, जिसमें बाद में सरपंच गिरफ्तार हुआ था। वहीं प्रीतमपुरा में पिछले महीने ही पत्नी की हत्या करने के आरोप में सरपंच को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। इस तरह दोनों को निलंबित कर दिया गया है और इनकी जगह पंच को जल्द ही जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

मटिंडू गांव में 20 फरवरी, 2018 की रात को दीपक की घर में सोते समय गोली मारकर हत्या की गई थी। उसके पिता समुद्र ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। समुद्र ने कहा था कि गांव की एक लड़की उसके बेटे को फोन करती थी और उससे मिलने भी आती थी। इस कारण ही लड़की के पिता सुधीर, चाचा जोगेंद्र उर्फ जोगा, चचेरे भाई सरपंच राकेश और बीएसएफ के जवान विकास पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इस मामले में सरपंच राकेश को पुलिस ने कुछ समय बाद ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था और इस समय वह जेल में बंद है। डीसी डॉ. अंशज सिंह ने सरपंच राकेश को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं प्रीतमुपरा में सरपंच अनिल कुमार की पत्नी प्रीति की हत्या 26 जुलाई को हुई थी। प्रीति का 27 जुलाई को शव घर में फंदे पर लटका हुआ मिला था। पुलिस ने इस मामले में प्रीति के पति सरपंच अनिल कुमार व मुख्य आरोपी आगरा के पहाड़पुरा निवासी राजीव उर्फ कुलदीप को गिरफ्तार किया था। इस मामले में सरपंच अनिल कुमार अभी जेल में बंद है। डीसी डॉ. अंशज सिंह ने सरपंच अनिल कुमार को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। इन दोनों ही गांवों में जल्द ही बहुमत हासिल करने वाले पंच को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द किसी पंच को दी जाएगी जिम्मेदारी
मटिंडू में युवक की हत्या के आरोप में जेल में बंद सरपंच राकेश और प्रीतमपुरा में पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद सरपंच अनिल को निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों की जगह जल्द ही पंच को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
-एनएस धनखड़, डीडीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed