फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Diya increased her honor, got first place in state level essay writing competition

Sonipat News: दीया ने बढ़ाया मान, राज्यस्तरीय निबंध लेखन स्पर्धा में पाया पहला स्थान

Sun, 16 Apr 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 16 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Diya increased her honor, got first place in state level essay writing competition
दीया।
सोनीपत। राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनीपत की छात्रा दीया ने प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। पलवल के हिमांशु व नरवाना की अलीशा ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि रेेवाड़ी के शिवा यादव ने तृतीय स्थान मिला। राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता जनवरी में पानीपत में आयोजित की गई थी। जिसमें प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाली दीया का हिंदू विद्यापीठ में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता पानीपत के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 24 जनवरी को आयोजित की गई थी। जिसमें प्रदेश भर से जिलास्तरीय निबंध प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की थी। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पांच विषय दिए गए थे। जिन पर प्रतिभागियों को एक घंटे में 800 से एक हजार शब्दों में निबंध लिखना था। हिंदू विद्यापीठ सोनीपत की छात्रा दीया ने 261 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 10 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले विजेता को 8 हजार रुपये, तृतीय को 6 हजार रुपये और अन्य 10 को सांत्वना पुरस्कार के रूप में तीन-तीन हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

यह रहे विजेता
विजेता स्कूल प्राप्त अंक स्थान
दीया हिंदू विद्यापीठ, सोनीपत 261 प्रथम
हिमांशु एसएनडी पब्लिक स्कूल, पलवल 254 द्वितीय
अलीशा एसडी पब्लिक स्कूल, नरवाना 254 द्वितीय
शिवा यादव राजकीय कन्या व.मा.वि. माजरा श्योराण, रेवाड़ी 252 तृतीय
मुस्कान जेनेंद्र पब्लिक स्कूल 250 सांत्वना पुरस्कार
हिमांशु तंवर न्यू ईरा व.मा.वि. कुंड 250 सांत्वना पुरस्कार
यश बैंसला एसएनडी पब्लिक स्कूल, पलवल 248 सांत्वना पुरस्कार
श्रुति सरस्वति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पलवल 247 सांत्वना पुरस्कार
हिमांशी एसडी पब्लिक स्कूल, नरवाना 247 सांत्वना पुरस्कार
आयुष कुमार एसएनडी पब्लिक स्कूल, पलवल 246 सांत्वना पुरस्कार अंतिमा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धनगड़ 246 सांत्वना पुरस्कार भव्या एसएनडी पब्लिक स्कूल, पलवल 241 सांत्वना पुरस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्कान चहल सेंट जोन स्कूल, सेकटर-7ए, फरीदाबाद 241 सांत्वना पुरस्कार
नजराना राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूंह 241 सांत्वना पुरस्कार
वर्जन
राज्यस्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का परिणाम आ गया है। पहले तीन स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। -डॉ. सतीश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed