{"_id":"66d72f75c7438bcaec0d0085","slug":"district-players-won-medals-in-state-level-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1007-123928-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते पदक
Tue, 03 Sep 2024 09:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 03 Sep 2024 09:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो 03 - सोनीपत के ककरोई रोड स्थित मलिक बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ी पंचकूला में आयोजित राज्य स्
सोनीपत। 57वीं राज्यस्तरीय सीनियर व जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में तीन रजत व दो कांस्य पदक जीते थे। बैडमिंटन प्रतियोगिता 27 से 30 अगस्त तक पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में आयोजित की गई थी।
राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के एकल वर्ग में खिलाड़ियों ने रजत व कांस्य और डबल्स वर्ग में दो रजत व कांस्य पदक जीते हैं। सभी विजेता खिलाड़ी ककरोई रोड स्थित मलिक बैडमिंटन अकादमी में अभ्यास करते हैं। प्रशिक्षक हरेंद्र मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के अंडर-19 आयु वर्ग के एकल वर्ग में अक्षिता गुलिया ने रजत पदक व पुरुष वर्ग में शाश्वत दलाल ने कांस्य पदक जीता था। उन्होंने बताया कि महिला वर्ग के डबल्स में तन्नु मलिक व निशु मलिक की जोड़ी व साक्षी गहलोत व अपूर्वा गहलोत की जोड़ी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। वहीं इशू मलिक व तन्नु मलिक की जोड़ी ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत 4 से 7 सितंबर तक चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली उत्तर क्षेत्र बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन हुआ है। इसके साथ ही खिलाड़ियों का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की देखरेख में जिला एसोसिएशन ने आयोजित की थी।