{"_id":"611ea1018ebc3e7a1117c9a0","slug":"district-mining-officer-found-dead-in-rest-house-sonipat-news-rtk621394543","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ महिला कर्मी ने क्वार्टरों की मरम्मत में निम्न स्तर की सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया, डीआरएम ने जांच के आदेश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ महिला कर्मी ने क्वार्टरों की मरम्मत में निम्न स्तर की सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया, डीआरएम ने जांच के आदेश दिए
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे जंक्शन पर निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम डिम्पी गर्ग को शिकायत करती आरपीएफ महिला कर्?
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। रेलवे जंक्शन पर डीआरएम डिम्पी गर्ग वीरवार सुबह यात्रियों की सुविधाओं के लिए व्यवस्थाओं की जांच करने पहुंचे। प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर लगे गंदगी की ढेर देख डीआरएम भड़क गए उन्होंने एसएसआई को फटकार लगाते हुए तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं आरपीएफ थाने में तैनात महिला कर्मी सुमन ने डीआरएम डिम्पी गर्ग को रेलवे कॉलोनी में स्टाफ क्वार्टरों की बदहाल स्थिति से अवगत कराया। महिला कर्मी ने क्वार्टरों में निम्न स्तर की सामग्री लगाने का आरोप लगाया। इस पर डीआरएम ने अधिकारियों को जांच के आदेश दिए।
डीआरएम अधिकारियों के साथ वीरवार को सोनीपत रेलवे जंक्शन पर पहुंचे। स्थानीय अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के बाद डीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर एक पर बने कार्यालयों व गोदाम में सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद वह वेटिंग हॉल का निरीक्षण करते हुए रेलवे टिकट घर में पहुंचे। जहां पर एटीवीएम मशीन का लिंक डाउन मिला।
एटीवीएम मशीन चलाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बताया कि अधिकतर समय एटीवीएम मशीनें बंद रहती है। ऐसे में यात्रियों की रेल टिकट बनाना मुश्किल हो जाता है। इस पर डीआरएम ने सीएमआई संदीप कुमार को एटीवीएम मशीनों की जांच कराने के आदेश दिए। वहीं टिकट घर में बिखरी हुई बिजली की तारों को ठीक से लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान जंक्शन परिसर में कर्मचारियों की एक स्कूटी व दो बाइक खड़ी मिली। इस पर डीआरएम ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जीआरपी से तीनों वाहनों का चालान कराया। वहीं निरीक्षण करते हुए प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचे तो गंदगी को भड़क उठे। उन्होंने अधिकारियों के सामने सीनियर सेक्शन इंजीनियर ओपी नागपाल को फटकार लगाई और जल्द से जल्द प्लेटफार्म व रेलवे लाइन की सफाई दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
यात्रियों से प्रस्ताव मिलने पर बढ़ाई जाएंगी ट्रेनें
डीआरएम डिम्पी गर्ग ने कहा कि त्योहार पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। वहीं कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए कई ट्रेनों को अभी बंद कर रखा है। यात्रियों की ओर से जो भी प्रस्ताव आएंगे। उन प्रस्ताव को उच्चाधिकारियों को पहुंचकर नई ट्रेनों को चलाया जाएगा। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए यात्रियों को ट्रेनों में सोशल डिस्टेंस के साथ सफर करने के लिए कहा जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द देश को कोरोना मुक्त किया जा सके।